करण जौहर ने शेयर किया ‘Koffee With Karan’ का प्रोमो, नजर आया रॉयल इंटीरियर

koffee with Karan

koffee with Karan

Koffee With Karan 8: बॉलीवुड के चर्चित फिल्म मेकर करण जौहर को अपने शो ‘कॉफी विद करण’ में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों की लाइफ से जुड़ी गॉसिप्स के बारे में बात करते हुए देखा जाता है। इस शो में आने वाले कलाकार कई बार अपने बारे में कुछ ऐसे खुलासे कर देते हैं जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है।

करण जौहर इस शो को होस्ट करते हैं और वह ऐसा एक भी मौका अपने हाथ से नहीं जाने देते जब वह गॉसिप कर सके और सितारों से उनकी लाइफ के बारे में बातें उगलवा सकें। पिछला सीजन काफी धमाकेदार रहा था और अब अगला सीजन जल्द शुरू होने वाला है। जिसके सेट से हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है।

Koffee With Karan का प्रोमो

करण जौहर के शो का पहले गेस्ट कौन होगा इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा। इसके पहले शो के मेकर्स ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। करण ने इसे शेयर करते हुए कहा कि “यह पहली बार है जब ‘कॉफी विद करण’ के सेट की पीछे की झलक आप लोगों को दिखाई जा रही है।”

ऐसा है इंटीरियर

जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें शो के सेट के इंटीरियर की बात करें तो वह काफी शानदार नजर आ रहा है। रेड कलर का सिग्नेचर कप यहां पर दिखाई दे रहा है इसके अलावा सब कुछ रॉयल लुक में है। जहां पर बैठकर सेलेब्स गॉसिप करते हैं उसे काउच को ब्लैक एंड व्हाइट लुक दिया गया है।

कब आएगा शो

ये शो अपने पिछले सीजन से ही ओटीटी पर आ रहा है और इसका अगला सीजन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 अक्टूबर से शुरू होगा। अब तक गेस्ट के बारे में जो जानकारी सामने आई है उनमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, बॉबी देओल, सनी देओल जैसे नाम शामिल है। हालांकि, किसी भी नाम पर मेकर्स की ओर से मुहर नहीं लगाई गई है। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, वह कब आएंगे और किसके साथ नजर आएंगे यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews