Kareena Kapoor ने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, कट किया बहुत ही खास केक

Kareena Kapoor

Kareena Kapoor Birthday: बॉलीवुड की बेबो, कपूर खानदान की लाडली और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान का आज जन्मदिन है और वह 43 साल की हो चुकी हैं। अपने इतने सालों के फिल्मी करियर में एक्ट्रेस को एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करते हुए देखा गया और अपने बेहतरीन लुक से वह हमेशा ही सभी का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस को परिवार के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेशन करते हुए देखा गया, जो रात को पटौदी पैलेस में किया गया। इस दौरान सभी मस्ती में झूमते गाते दिखाई दिए।

करिश्मा ने शेयर की तस्वीरें

करीना कपूर की बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें उनकी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों को ही सिंपल लुक में देखा जा सकता है और इनका ये अवतार दर्शकों का दिल जीत रहा है। बेबो को बहुत ही सिंपल तरीके से केक कट करते हुए देखा जा रहा है। कुछ तस्वीरों में दोनों बहने एक साथ पोज देती हुई भी दिखाई दे रही हैं और करिश्मा ने अपनी बहन को बर्थडे विश करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। तस्वीरें शेयर करते हुए करिश्मा ने कैप्शन में लिखा “मेरी लाइफ लाइन को जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं।”

Kareena Kapoor

खास था बर्थडे केक

करीना कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों में जो केक दिखाई दे रहा है, वह काफी स्पेशल है। दरअसल यह उनके आने वाली फिल्म से जुड़ा हुआ केक है, जो उन्हें काफी पसंद आ रहा है। एक बार एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म जाने जान का जिक्र था। लिखा था “हमारी जाने जान जन्मदिन मुबारक।”

Kareena Kapoor

खूबसूरत लगी करीना

करीना के बर्थडे केक के अलावा एक्ट्रेस की खूबसूरती भी तस्वीरों में साफ तौर पर दिखाई दे रही है। उन्होंने येलो कलर का खूबसूरत कढ़ाई किया हुआ कफ्तान पहना है, जिसके साथ मैचिंग ट्राउजर कैरी किया है। वहीं करिश्मा कपूर को भी इस मौके पर व्हाइट को-ऑर्ड सेट में देखा गया।

कब आएगी जाने जान

करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ की बात करें तो यह फिल्म भी आज उनके बर्थडे के दिन ही रिलीज हुई है। यही कारण है की एक्ट्रेस का बर्थडे उनके लिए कई मायने में खास है। फैंस उनकी इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म में विजय वर्मा और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews