सीता का रोल निभाने के लिए Kareena Kapoor ने मांगे 12 करोड़, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #boycottkareena

kareena kapoor

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (kareena kapoor khan) आने वाले प्रोजेक्ट ‘ सीता’  (sita) को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि करीना ने सीता का रोल निभाने के लिए 12 करोड़ रुपए मांगे है। जिसके बाद नेटीजेन्स (netizens) का गुस्सा लगातार करीना के ऊपर फूट रहा है। और इसी सिलसिले में करीना को बॉयकॉट (boycott) करने की भी बात शोर पकड़ रही है।

यह भी पढ़ेंं… Viral Audio : ज्योतिरादित्य सिंधिया का वार- मुझे आश्चर्य नहीं हुआ दिग्विजय सिंह जी

सोशल मीडिया पर करीना के खिलाफ गुस्सा जताते हुए तमाम पोस्ट वायरल हो रही हैं। नेटीजेन्स का आरोप है की करीना उनकी धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाती हैं उसके ऊपर से सीता का रोल निभाने के लिए 12 करोड़ रुपयों की डिमांड करना इंसानियत के खिलाफ है। कुछ लोग ‘सीता’ के लिए करीना कपूर को चुनने पर इसके डायरेक्टर को ही बॉयकॉट करने की बात कह रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने करीना के पति सैफ को भी इस वर्चुअल आन्दोलन में घसीट लिया है। उनका कहना है कि पहले सैफ अली खान ने तांडव वेब सीरीज में हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचाई और अब करीना भी वही दोहरा रही हैं।

आइए नजर डालते हैं #boycottkareena से सम्बंधित कुछ ट्वीट्स पर:

https://twitter.com/Deepa__bansal/status/1403598388688416770?s=20

https://twitter.com/JyotiTh53324034/status/1403598409517305857?s=20

https://twitter.com/Mauni94/status/1403598244060401664?s=20

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews