ब्रेकअप पर सारा अली खान के कमेंट से खफा हुए कार्तिक आर्यन, बोले- “हम सबको अपने रिश्ते का करना चाहिए सम्मान”

ब्रेकअप पर सारा अली खान के कमेंट से खफा हुए कार्तिक आर्यन, बोले- “हम सबको अपने रिश्ते का करना चाहिए सम्मान”

Kartik Aaryan upset with Sara Ali Khan : कार्तिक आर्यन एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। उन्होंने अपनी पहचान फिल्म “प्यार का पंचनामा” से प्राप्त की थी। इसके अलावा, उन्होंने “प्यार का पंचनामा 2”, “सोनू के टीटू की स्वीटी” जैसी फिल्मों में भी काम किया है। बता दें कि सारा अली खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर अक्सर ही वो मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते थे और आज एक बार फिर उन्होंने ब्रेकअप पर सारा द्वारा कमेंट करने को लेकर ये बात कही है। जिसके बाद से वो सुर्खियों में छाए हुए हैं।

दरअसल, हाल ही में सारा अली खान करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 8 में बतौर गेस्ट पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सारे बात बातें की। तभी करण जौहर ने सारा अली खान से पूछा की क्या उनके लिए एक कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ती करना आसान था।

सारा ने कार्तिक संग रिलेशनशिप को लेकर दिया ये जवाब

जिस पर सारा ने जवाब दिया कि हां, यह सब आसान होता है क्योंकि यह सब तुच्छ सा प्रतीत होता है लेकिन यह हमेशा आसान नहीं होता है। जब आप प्रोफेशनली या पर्सनली किसी से जुड़े होते हैं… खासकर मैं तो पूरी तरह से किसी से भी जुड़ जाती हूं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि मुझे फर्क नहीं पड़ता। ऐसी चीजें आपपर बहुत ज्यादा असर डालती है। जिसपर कार्तिक आर्यन ने अपना रिएक्शन दिया है। जिससे यह साफ नजर आ रहा है कि कार्तिक सारा अली खान से काफी ज्यादा नाराज हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

कार्तिक ने कही ये बात

बता दें कि कार्तिक ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “मुझे एक चीज लगती है कि रिश्ता अगर दो लोगों का है तो किसी दूसरे को भी उस बारे में कोई बात नहीं करनी चाहिए। हम सभी को अपने रिश्ते का सम्मान करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा, “मैंने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर किसी से बात नहीं की और मैं अपने पार्टनर से भी ऐसी ही उम्मीद रखता हूं। खुद के रिश्ते को लेकर किसी से बोलना अच्छा नहीं होता है। जब आप साथ होते हैं तो आप एक-दूसरे के बारे में ऐसा बोलने के बारे में सोचते भी नहीं हैं। आप इमेजिन ही मत करो कि ये सब खत्म हो जाएगा। आपको उस समय कीमती पलों का सम्मान करना चाहुए। आगे कार्तिक ने कहा कि ऐसा नहीं है कि जब आप अपने रिश्ते के बारे में बात कर रहे हैं तो सामने वाला केवल आपके बारे में ही सुन रहा है या सोच रहा है, वो उस समय दोनों के बारे में सोचता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews