“तू मेरी मैं तेरा” में हुई बॉलीवुड के इस दिग्गज की एंट्री, Kartik Aaryan ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड सुपरस्टार कार्तिक आर्यन जल्दी अनन्या पांडे के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। उनकी फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी में एक बड़े बॉलीवुड स्टार की एंट्री हुई है।
Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आजकल जो भी फिल्म लेकर आते हैं, उसकी पहले से ही चर्चा होने लगती है। दरअसल, वो बॉलीवुड के ऐसे सितारे बन चुके हैं, जिन्हें बड़े पर्दे पर देखना दर्शक बहुत पसंद करते हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल भी मचा देती है।

इन दोनों कार्तिक आर्यन की झोली में कई सारी फिल्में है और वह एक-एक कर सभी की शूटिंग कंप्लीट कर रहे हैं। उन्हें फिलहाल तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी पर काम करते हुए देखा जा रहा है। वह कुछ समय से इसी की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म में उन्हें अनन्या पांडे के साथ देखा जाने वाला है। इसी बीच फिल्म में बॉलीवुड के एक बड़े एक्टर की एंट्री होने की जानकारी सामने आई है।

कार्तिक आर्यन ने शेयर किया वीडियो

कार्तिक आर्यन की इस अपकमिंग फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ की एंट्री हो गई है। खुद कार्तिक ने एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात को कंफर्म किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में पहले मिरर के आगे कार्तिक दिखाई दे रहे हैं और फिर जैकी की एंट्री दिखाई गई है। अपने चिर परिचित अंदाज में जैकी ने सारी लाइमलाइट लूट ली है। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा लाइट्स, कैमरा और द ओरिजिनल हीरो। वीडियो देखने के बाद साइंस के बीच फिल्म देखने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

कब आएगी फिल्म

कार्तिक आर्यन की यह फिल्म सबसे पहले क्रोशिया में शूट की गई थी और अब राजस्थान में इसका शूट चल रहा है। जानकारी के मुताबिक यह 13 फरवरी को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी। अनन्या और कार्तिक को देखने के लिए फैंस बेकरार है। इसके अलावा एक ओर फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग बसु के हाथों में है और श्रीलीला भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म का टाइटल फिलहाल सामने नहीं आया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews