मिस्ट्री गर्ल संग गोवा में वेकेशन मना रहे थे Kartik Aaryan? वायरल तस्वीरों पर तरह-तरह के दावे

कार्तिक आर्यन पिछले दिनों गोवा में अपना वेकेशन मना रहे थे। अब यहां से एक मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसे देख कर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं।
Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उन चर्चित एक्टर्स में से एक हैं, जिनकी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही जिंदगी चर्चा में रहती है। कभी फैंस के बीच एक्टर की फिल्मों को लेकर बातें होती है तो कभी कोई मिस्ट्री गर्ल सुर्खियों का हिस्सा बन जाती है।

हाल ही में एक्टर को वेकेशन एंजॉय करते हुए देखा गया था। वो अपनी छुट्टियां मनाने के लिए गोवा पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। अब फोटो सामने आने के बाद फैंस यह चर्चा कर रहे हैं कि कार्तिक अकेले नहीं थे बल्कि एक मिस्ट्री गर्ल के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे थे।

मिस्ट्री गर्ल के साथ कार्तिक आर्यन

जब एक्टर ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की तब कुछ यूजर्स ने ये कहना शुरू कर दिया कि कार्तिक जिस बीच पर थे। वहीं से एक महिला ने भी तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों का एक स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है। जिसमें बीच से लेकर सेटअप, लाउंजर यहां तक कि तौलिया भी एक जैसा दिखाई दे रहा है। वैसे ये सिर्फ फैंस के बीच चल रही अटकले हैं।

Kartik Aaryan

फैंस की अटकलें

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों ने अलग अलग अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है। यूजर्स का कहना है कि कार्तिक मिस्ट्री गर्ल के साथ अपना वेकेशन मना रहे थे। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि वह उस लड़की को सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर रहे थे। हालांकि, हम इन सब बातों की पुष्टि नहीं करते।

Kartik Aaryan

एक्टर का वर्क फ्रंट

पर्सनल जिंदगी के अलावा एक्टर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो आखिरी बार वो तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी में नजर आए थे। इसमें उनके साथ अनन्या पांडे नजर आई थी। दर्शकों ने इसे मिलाजुला रिस्पॉन्स दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews