‘Tiger 3’ से लीक हुआ कटरीना कैफ का धांसू एक्शन सीन, फाइटर अवतार में आई नजर

Tiger 3

Tiger 3: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को जल्दी सलमान खान के साथ फिल्म ‘टाइगर 3’ में एक्शन करते हुए देखा जाने वाला है। यह फिल्म ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी का तीसरा हिस्सा है और इसके पहले आए दो हिस्से दर्शकों को बहुत पसंद आए थे। आने वाली फिल्म में भी दोनों कलाकारों को अपने एक्शन से दुश्मनों को धूल चटाते हुए देखा जाएगा। फिल्म का टीजर सामने आ चुका है और ट्रेलर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच कटरीना कैफ की एक धांसू तस्वीर में सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।

फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखी जा रही है। टाइगर पर लगे गद्दारी के दाग को वह किस तरह से साफ करता है और अपने बेटे की नजर में खुद को कैसे देशभक्त साबित करता है, यह कहानी जानने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। दर्शकों की इस उत्सुकता को बढ़ाने का काम कटरीना कैफ की शानदार तस्वीर ने कर दिया है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार थिएटर में धमाल मचने वाला है।

कटरीना का धांसू एक्शन

ट्विटर पर फैंस ‘टाइगर 3’ को लेकर काउंटडाउन शुरू कर चुके हैं। आज से आठ दिन बाद इसका ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इसी बीच एक्ट्रेस के एक्शन सीन शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें उन्हें हवा में देखा जा रहा है। पीछे बाइक दिखाई दे रही है जिससे यह साफ पता चल रहा है कि उन्होंने चलती बाइक से छलांग लगाई है। बाइक पूरी तरह से पलट गई है और सामने कार दिखाई दे रही है, जिसका यह मतलब है कि इन दोनों वाहनों में टक्कर दिखाई जाएगी। तस्वीर में एक्ट्रेस का चेहरा नजर नहीं आ रहा है लेकिन फुल ब्लैक आउटफिट में वह बहुत ही जबरदस्त नजर आ रही हैं।

Tiger 3

कब आएगी फिल्म

फिल्म ‘टाइगर 3’ की बात करें तो यह दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है और दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। 10 नवंबर को फिल्म सिनेमाघर में दस्तक देगी। इसे मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बताया गया है और इसमें इमरान हाशमी को विलेन के किरदार में देखा जाने वाला है। इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी दिखाया जाने वाला है और एक बार फिर पठान और टाइगर को एक साथ देखने के लिए फैंस बेताब हैं। लोगों ने अभी से यह कहना शुरू कर दिया है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाती दिखाई देगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews