
बॉलीवुड (Bollywood) के जाने-माने कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चाओं में बने हुए हैं। लेकिन अभी हाल ही में ये खबर सामने आई है कि सलमान खान के बाद अब कैटरीना और विक्की को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस धमकी के मिलने के बाद मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज की है।
जानकारी मिली है कि कैटरीना कैफ को काफी दिनों से सोशल मीडिया पर एक इंसान स्टॉक कर रहा था। जिसका नाम आदित्य राजपूत बताया जा रहा है। दरअसल, एक्ट्रेस के पति विक्की कौशल ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं माना और उसके बाद ही वह लगातार एक्ट्रेस को स्टॉक करता गया। जिसके बाद विक्की कौशल एक्शन लेने के लिए मजबूर हो गए।
Must Read : Name Astrology : इन 3 नामाक्षर के लोगों पर मेहरबान रहते हैं कुबेर देव, कर देते हैं मालामाल
जैसा कि आप सभी जानते ही है पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बॉलीवुड के बिंग ह्यूमन सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहीं अभी कुछ दिनों पहले ही एक्टर मुंबई पुलिस स्टेशन कमिश्नर से मुलाकात करने गए थे। ये इसलिए क्योंकि वह अपनी सुरक्षा और ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं।

वहीं इन सब के बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मरने की धमकी मिली है। जिसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है। अभी वह चैब्बीन में जुटी हुई है। गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगातार सेलेब्स को जान से मारने की धमकियाँ मिल रही है।
पहले सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मारने की धमकी मिली तो अब एक्ट्रेस कैटरीना और विक्की को मिली है। आपको बता दे, इन दिनों एक्ट्रेस वैकेशन पर अपना जन्मदिन मानाने के लिए मालदीव्स गई हुई है। उनके जन्मदिन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। ये तस्वीरें खुद एक्टर और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
