कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आया नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता

विक्की कौशल और कटरीना कैफ के घर में नन्ही किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। कपल ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।
Katrina Kaif

बी टाउन के सबसे चर्चित कपल में से एक कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक यह कपल एक नन्हे राजकुमार का पेरेंट्स बन चुका है। पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस लगातार अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में थी और अब उन्होंने फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर कर दी है।

बॉलीवुड के इन दो मशहूर कलाकारों के घर खुशियों ने दस्तक दी है। विक्की कौशल पापा बन गए हैं और उनके घर पर बेटे का आगमन हुआ है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया है।

विक्की कौशल ने दी खबर

विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने घर में नन्हे मेहमान के आगमन की खबर शेयर की है। एक पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा ब्लेस्ड और ॐ। जो पोस्ट शेयर की गई है उसमें लिखा है कि हम खुशी और प्रतियोगिता से भरे दिल के साथ अपने जीवन के सबसे अच्छे चैप्टर को शुरू करने जा रहे हैं। नीचे बच्चे के जन्म की तारीख 7 नवंबर 2025 लिखी हुई है।

सितारों और फैंस ने दी बधाई (Katrina Kaif)

कपल ने जैसे ही सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को शेयर किया बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। रकुल प्रीत सिंह ने लिखा OMG बधाई हो आप दोनों बहुत खुश हैं। नीति मोहन ने लिखा OMG…बधाइयां। बता देंगे कपल ने 23 सितंबर को बताया था कि वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे शानदार चैप्टर बताया था। इसके बाद से ही कपल को बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया था।

विक्की ने शेयर की थी एक्साइटमेंट

बता दें कि कटरीना की प्रेगनेंसी के अनाउंसमेंट के बाद जब विक्की मुंबई में युवा कॉन्क्लेव के सेकंड एडिशन में पहुंचे थे। उस समय उन्होंने पिता बनने की खुशी जाहिर की थी। जब उनसे पूछा गया था कि पिता बनने के बाद उन्हें किस चीज का इंतजार है तो उन्होंने हंसते हुए कहा था सिर्फ एक पिता बनने का। एक्टर ने कहा था कि मैं बहुत उत्सुक हूं और मुझे लगता है कि यह बहुत बड़ा आशीर्वाद है। एक्साइटमेंट का टाइम बस आ गया है दुआ है कि जल्दी सब कुछ ठीक हो जाए। ये कपल 2021 में शादी के बंधन में बंधा था और अब माता-पिता बन गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews