Kaun Banega Crorepati 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ का प्रोमो रिलीज, खास अंदाज में नजर आएं अमिताभ बच्चन

Kaun Banega Crorepati 16: 'कौन बनेगा करोड़पति 16' का प्रोमो रिलीज हो गया है। इस प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते नजर आ रहे हैं कि, 'जिंदगी हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना पड़ेगा'। जिसे देखकर फैंस बहुत खुश है।
Kaun Banega Crorepati 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ का प्रोमो रिलीज, खास अंदाज में नजर आएं अमिताभ बच्चन

Kaun Banega Crorepati 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’ का प्रोमो मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस प्रोमो में अमिताभ बच्चन अपने खास अंदाज में कहते नजर आ रहे हैं कि, ‘जिंदगी हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना पड़ेगा’। वहीं प्रोमो के आने के बाद से फैंस काफी खुश है। दरअसल रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ लंबे समय से दर्शकों का मनोरजंन कर रहा है। वहीं इस शो की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है।

बिग बी की दमदार वापसी

फैंस को हर साल की तरह इस बार भी कौन बनेगा करोड़पति के अगले सीजन का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। बता दें कि पिछले दिनों मेकर्स ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अगले यानी 16वें सीजन का ऐलान किया था। वहीं अब तक मेकर्स ने इस शो से जुड़े तीन प्रोमो भी शेयर कर दिए है। खुद शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी सेट से कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके बाद मेकर्स ने एक वीडियो शेयर कर केबीसी 16 का ऐलान किया। बता दें कि इस शो के लिए 26 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे।

प्रोमों में क्या है?

मेकर्स द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में दिखाया गया कि एक लड़की अपनी मां से डांट खाती है, उसकी मां बोलती है कि ‘तुझसे शादी कौन करेगा तेरे जैसी पहाड़ चढ़ने वाली लड़की के साथ?’ इसके बाद लड़की अपनी मां से बोलती है कि, ‘मां, ऐसा लड़का शादी करेगा, जिसकी सोच पहाड़ों से भी उंची हो।’ इसके बाद अमिताभ बच्चन कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ‘जिंदगी हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना पड़ेगा’।

जल्द होगा टेलीकास्ट

महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ भारत के सबसे पॉपुलर टीवी गेम शो में से एक है। इस शो का प्रीमियर साल 2000 में हुआ था। तब से इसने दर्शकों के दिल में अपनी अलग जगह बना ली है। यही वजह है कि लोग इस शो के अगले सीजन का इंतजार कर रहें है। इसी बीच मेकर्स ने शो का ऐलान करते हुए 26 अप्रैल रात 9 बजे से ‘केबीसी’ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया। अब कंटेस्टेंट्स सेलेक्ट होने पर शो को जल्द ही टेलीकास्ट भी किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews