शाहरुख खान होंगे KBC के नए होस्ट? अमिताभ बच्चन के बाद बने दर्शकों की पहली पसंद

कौन बनेगा करोड़पति एक ऐसा टीवी शो है जो दर्शकों के बीच काफी मशहूर है। फिलहाल यह शो अपने होस्ट अमिताभ बच्चन को लेकर चर्चा में है। यह कहा जा रहा है कि अगले सीजन में कोई दूसरा सितारा शो को होस्ट करता दिखाई देगा
KBC

कौन बनेगा करोड़पति (KBC) टेलीविजन के सबसे चर्चित शो में से एक है। यह एक ऐसा टीवी शो है जो अपने फॉर्मेट से ज्यादा इसके होस्ट अमिताभ बच्चन की वजह से चर्चा में बना रहता है। बिग बी यहां आने वाले कंटेस्टेंट्स से मजेदार सवाल करते। उनके जीवन के किस्से सुनते और अपने किस्से सुनाते हुए दिखाई देते हैं। इससे शो को देखने वाले दर्शकों की लिस्ट भी काफी लंबी है।

फिलहाल कौन बनेगा करोड़पति का 16वां सीजन चल रहा है। 3 जुलाई 2025 को इसे 25 साल पूरे होने वाले हैं। इन 25 सालों में से केवल एक सीजन छोड़कर अमिताभ बच्चन हर शो की मेजबानी करते आ रहे हैं। शो के तीसरे सीजन को साल 2007 में शाहरुख खान ने होस्ट किया था। वहीं अब यह खबर सामने आ रही है कि इतने लंबे समय इस शो को होस्ट करने के बाद अब अमिताभ बच्चन ने इससे रिटायरमेंट लेने का प्लान बनाया है। इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है लेकिन बिग बी के बाद कौन इसे होस्ट करेगा इसे लेकर दर्शक अपनी पसंद बता रहे हैं।

KBC छोड़ेंगे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

इस वक्त हर जगह यह चर्चा चल रही है कि होस्ट के तौर पर यह अमिताभ बच्चन का कौन बनेगा करोड़पति का आखिरी सीजन होने वाला है। जब शो का 15वां सीजन चल रहा था। इसके लास्ट एपिसोड में बिग भी काफी इमोशनल दिखाई दिए थे। उन्होंने चैनल से यह भी कहा था कि अब उन्हें कोई और होस्ट तलाश लेना चाहिए। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया और अब यह सीजन भी वही होस्ट कर रहे हैं। इसी बीच  चर्चाओं का बाजार गर्म है और बताया जा रहा है कि अगले सीजन में नया होस्ट नजर आ सकता है।

कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट की वोटिंग

आपको बता दें कि हाल ही में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड और रेडीफ्यूजन की रेड लैब ने एक रिसर्च पेपर पेश किया था। इसमें दर्शकों से यह जानने की कोशिश की गई कि वह अमिताभ की जगह होस्ट के रूप में किस सितारे को देखते हैं। 408 पुरुष और 360 महिलाएं यानी कुल 768 कंटेस्टेंट ने इसमें पार्टिसिपेट लिया और कमाल के रिजल्ट निकलकर सामने आए।

शाहरुख खान बने पहली पसंद (Shahrukh Khan)

इस सर्वे का जो रिजल्ट सामने आया उसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और एस धोनी का नाम सामने आया है। अमिताभ बच्चन के बाद दर्शक अगर किसी को होस्ट की कुर्सी पर देखना चाहते हैं तो वह शाहरुख खान हैं। जितने भी लोगों ने वोट किया उनमें से 63% लोग ऐसे हैं जो शाहरुख खान को सबसे बड़ा दावेदार बता रहे हैं। इसके अलावा अमिताभ की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को 51% लोग सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं फेमस क्रिकेटर एमएस धोनी को 37% लोग केबीसी के होस्ट के रूप में देखना चाहते हैं। अशोक होस्ट कौन होगा फिलहाल यह तो नहीं कहा जा सकता क्योंकि अमिताभ के शो को छोड़ने या किसी अन्य सितारे के इसका होस्ट बनने को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews