KGF 3: बॉक्स ऑफिस पर फिर चलेगा रॉकी भाई का जादू, जल्द शुरू होगी शूटिंग

KGF 3

KGF 3: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जिनके आने वाले हिस्से का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। फिल्म हिट होने के बाद उसके सीक्वल और फिर अगले सीक्वल का दर्शक जितनी उत्सुकता से इंतजार करते हैं मेकर्स भी इसे बनाने में उतनी ही मेहनत करते हैं। साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘KGF’ भी एक ऐसी ही फ्रेंचाइजी है।

अब तक दर्शकों के लिए ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ पेश की जा चुकी है और दोनों ही फिल्मों ने जो धमाल मचाया है उसे पूरा बॉक्स ऑफिस हिल गया। दोनों फिल्मों की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने ‘केजीएफ 3’ की घोषणा कर दी है और अनाउंसमेंट होने के बाद अब तक इसके बारे में कई बातें सामने आ चुकी है। फैंस भी फिल्म को लेकर अपडेट जानने के लिए हमेशा ही उतावले दिखाई देते हैं।

KGF 3 पर नया अपडेट

अभी इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी को लेकर नई खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक फिल्म के मेकर्स ‘केजीएफ 3’ पर अगले साल के अक्टूबर महीने से काम शुरू करेंगे। वहीं 21 दिसंबर को इस फिल्म के पहले हिस्से को रिलीज हुए 5 साल पूरे हो जाएंगे। इस खास मौके पर आने वाले सीक्वल का ऑफिशल अनाउंसमेंट किया जा सकता है। इस फिल्म को साल 2025 में सिनेमाघर में पेश करने की योजना बनाई जा रही है। हमेशा की तरह प्रशांत नील इसका डायरेक्शन करेंगे लेकिन इसके पहले वह प्रभास के साथ अपनी फिल्म ‘सालार’ को कंप्लीट करेंगे।

KGF 3 की कहानी

‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में पूरी कहानी रॉकी भाई के इर्द गिर्द घूमती हुई दिखाई गई थी। इसके तीसरे हिस्से में 1978 से लेकर 1981 के बीच की कहानी दिखाई जाएगी जो चैप्टर 2 का प्रीक्वल है, इसमें यह बताया जाएगा की इतने सालों के बीच रॉकी क्या कर रहा था और इसके बाद क्या हुआ।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews