इस फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं KGF के “रॉकी भाई”, जाने फिल्म का नाम

इस फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं KGF के “रॉकी भाई”, जाने फिल्म का नाम

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक KGF के लीड ऐक्टर यश नई फिल्म में नजर आने वाले है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) उनके आप्जीट नजर आ सकती हैं। इस फिल्म का नाम यश 19 बताया जा रहा है, यह एक कन्नड़ फिल्म हैं। यश KGF के बाद एक जाना-माना चेहरा बन चुके है, KGF के दोनों चैप्टर बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। तो वहीं पूजा हेगड़े को आखिरी बार फिल्म राधे श्याम में बाहुबली स्टार प्रभास के साथ दिखी थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर अपना जादू नहीं चला पाई।

यह भी पढ़े…Apple का नया MacBook जल्द आ सकता है 15 इंच डिस्प्ले के साथ, ऐसे हो सकते हैं फीचर्स, जाने

अब पूजा हेगड़े हिन्दी, तेलुगु और तमिल फिल्मों के बाद कन्नड़ फिल्म में काम कर सकती हैं। तो वहीं फिल्म “यश 19 की बात करें तो इस फिल्म के निर्देशक नर्तन है। बता दें की 2017 में आई फिल्म मुफ्ती का निर्देशन भी नर्तन द्वारा ही किया गया था। सूत्रों के फिल्म निर्माताओं ने यश और पूजा हेगड़े दोनों को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है। यदि दोनों कलाकार राजी होते हैं तो जल्द ही इस फिल्म का भी शुरू किया जाएगा। यदि ऐसा होता है तो पहली बार यश और पूजा हेगड़े दोनों एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews