डेब्यू फिल्म ने दीपिका पादुकोण को बनाया सुपरस्टार, इन सितारों के साथ रहा अफेयर, अब बॉलीवुड ने लगाया 1500 करोड़ का दांव

deepika padukone birthday

Deepika Padukone Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत और शानदार एक्ट्रेस में शुमार दीपिका पादुकोण ने अपने टैलेंट के दम पर न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी पहचान बनाई है। उन्होंने भारतीय इंडस्ट्री का इंटरनेशनल लेवल पर नेतृत्व भी किया है और दर्शकों के बीच एक खास पहचान हासिल की है। अपनी क्यूट सी स्माइल और शानदार ड्रेसिंग सेंस के चलते वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। जब भी बड़े पर्दे पर उन्हें कोई किरदार निभाते हुए देखा जाता है तो दर्शक एक बार फिर उनसे प्यार करने को मजबूर हो जाते हैं। इंडस्ट्री की ये खूबसूरत अदाकारा आज अपना जन्मदिन मना रही है। 37 साल की इस एक्ट्रेस ने ‘ओम शांति ओम’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद अपनी खूबसूरती का जादू उन्होंने दर्शकों पर कुछ ऐसा चलाया कि उनकी गिनती आज इंडस्ट्री की सबसे महंगी हीरोइन में होती है। चलिए आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर करियर की शुरुआत से लेकर उनकी डेटिंग तक के किस्से जानते हैं।

शाहरुख के लिए छोड़ी फीस

दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस में होती है। छोटे से रोल के लिए भी वह करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं लेकिन अपनी पहली फिल्म के लिए उन्होंने फीस नहीं ली थी। ये जानकर आपको हैरानी जरूर होगी लेकिन दीपिका ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के लिए कोई भी फीस नहीं ली थी। एक्ट्रेस की फीस चार्ज न करने की वजह सिर्फ और सिर्फ शाहरुख खान थे। दीपिका शाहरुख के साथ काम करना चाहती थी और उनके हाथ से मौका ना जाए इसलिए उन्होंने पहले फिल्म के लिए फीस लेने से मना कर दिया था।

इन सितारों को किया डेट

दीपिका पादुकोण जितना अपनी एक्टिंग और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती है। उतना ही वह अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। कई सितारों के साथ उनका नाम जुड़ा है लेकिन आखिर में उन्होंने बॉलीवुड के शानदार कलाकार रणवीर सिंह से शादी की है। चलिए आपको बताते हैं की एक्ट्रेस का नाम किन-किन से जुड़ा है।

रणबीर कपूर

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे यह बात कभी भी किसी से छिपी नहीं है। दोनों की डेटिंग के किस्सों ने खूब सुर्खियां बटोरी है। इन्होंने ‘बचना है हसीना’ और ‘यह जवानी है दीवानी’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम भी किया है। 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2009 में उनकी राह अलग हो गई थी। इसके कुछ समय बाद दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली और रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ सेटल हो गए।

इन लोगों से भी जुड़ा नाम

रणबीर कपूर को डेट करने के अलावा दीपिका पादुकोण का नाम कई चर्चित चेहरों के साथ जुड़ा है। जब वो बेंगलुरु से मुंबई आई थी तो वह बिजनेसमैन और मॉडल निहार पंड्या के साथ 3 साल तक रिलेशनशिप में थी लेकिन फिर यह दोनों अलग हो गए। एक्ट्रेस का नाम भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी जुड़ा। इतना ही नहीं यह बोला जाता था कि दीपिका, धोनी और युवराज के बीच लव ट्रायंगल चल रहा है। हालांकि, इन बातों की कभी पुष्टि नहीं हुई। इसके अलावा उपेन पटेल और मुजम्मिल इब्राहिम भी ऐसे नाम है जिनका कहीं ना कहीं दीपिका से कनेक्शन सामने आया है।

बॉलीवुड ने लगाया 1500 करोड़ का दांव

दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस है जिसके साथ हर कोई काम करना चाहता है। साल 2023 उनके लिए अच्छा साबित हुआ है और शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ में उन्हें शानदार परफॉर्मेंस करते हुए देखा गया है। अब साल 2024 में भी एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन बॉलीवुड के मेकर्स ने एक्ट्रेस पर 1500 करोड़ से भी ज्यादा का दांव लगाया है।

दीपिका एक ऐसी एक्ट्रेस बन चुकी हैं जिन पर मेकर्स आंख बंद कर पैसा लगाने को तैयार हैं। एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उन्हें ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में देखा जाने वाला है जिसका बजट ढाई सौ करोड रुपए है। इसके अलावा वह प्रभास के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगी जो 600 करोड रुपए की फिल्म है।

‘ब्रह्मास्त्र 2’ में भी एक्ट्रेस को देखा जाने वाला है जिसका बजट ढाई सौ करोड़ है। ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका को रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की पहली लेडी सिंघम का किरदार निभाते देखा जाने वाला है। इसके अलावा एक्ट्रेस को ‘द इंटर्न रीमेक’ में देखा जाने वाला है और उनकी सारी फिल्मों को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह बना हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews