कन्नप्पा में कृति सेनन की बहन नुपुर होंगी लीड हिरोइन, भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे प्रभास

कन्नप्पा में कृति सेनन की बहन नुपुर होंगी लीड हिरोइन, भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे प्रभास

Kannappa Movie : प्रभास (Prabhas) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब एक्टर फिल्म कन्नप्पा में ‘भगवान शिव’ के अवतार में दिखेंगे। जिसमें उनके साथ कृति सेनन की बहन नुपुर बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। बता दें कि प्रभास ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने महान अभिनय के साथ बड़ी पॉप्यूलैरिटी हासिल की है। उनके फैंस उन्हें हर अवतार में देखने के लिए बेताब रहते हैं। जिसकी अनाउंसमेंट साउथ मूवी मेकर विष्णु मांचू ने की है।

विष्णु मांचू ने पोस्ट की शेयर

दरअसल, विष्णु मांचू का ड्रीम प्रोजेक्ट में प्रभास एक बार फिर मायथोलॉजिकल कैरेक्टर को प्ले करेंगे। जिसका नाम ‘भक्त कनप्पा’ है जो कि एक तेलगू भाषी फिल्म है। जिसे लेकर साउथ ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि सोर्सेस के मुताबिक सुपरस्टार प्रभास कन्नप्पा: द ट्रू एपिक इंडियन टेल का हिस्सा रहेंगे। यह फिल्ममेकर विष्णु मांचू का ड्रीम प्रोजेक्ट है। दोनों का यह कोलेबोरेशन काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है। जिसे विष्णु मांचू ने अपने पेज पर शेयर करते हुए लिखा- ‘हर हर महादेव।’

कृति सेनन की बहन होंगी लीड हिरोइन

बता दें कि “भक्त कनप्पा” बड़े बजट की फिल्म है। इसके डायरेक्शन मुकेश कुमार सिंह और प्रोजक्शन की जिम्मेदारी विष्णु मांचू द्वारा संभाली जा रही है। फिल्म की शूटिंग न्यूजीलैंड में किया जा सकता है। मूवी के लिए बड़े और आलीशान सेट्स तैयार किए जा रहे हैं। इसमें प्रभास के कैमियो रोल के साथ ही कृति सेनन की बहन नुपूर भी फिल्म में शामिल हो रही हैं। अगर यह सच है तो यह नुपूर के लिए एक बड़ा मौका हो सकता है और उनका पहला कदम अभिनय की दुनिया में होगा। हालांकि, अब तो यह दर्शक ही तय करेंगे कि उन्हें नुपूर की अदाकारी कैसी लगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews