टिशू साड़ी में कृति सेनन का रॉयल लुक, ग्लैमरस अवतार कर रहा फैंस को दीवाना

टिशू साड़ी में कृति सेनन का रॉयल लुक, ग्लैमरस अवतार कर रहा फैंस को दीवाना

Kriti Sanon Tissue Saree : कृति सेनन फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल है। जिन्होंने बहुत ही काम समय में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। बता दें कि अभिनेत्री के अलावा वह प्रोड्यूसर भी है। अपनी एक्टिंग से करोड़ लोगों को दीवाना बनाने वाली कृति सेनन एक बार फिर अपनी स्टाइलिश लुक को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है जो कि अक्सर ही ट्रेडिंग आउटफिट्स को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर वह अपने ग्लैमर अवतार को लेकर फैंस के होश उड़ा रही हैं।

किसने शेयर की फोटो?

दरअसल, हाल ही में वह एक इवेंट में शामिल हुई थी। जिसकी एक तस्वीर सुकृति ग्रोवर ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने टिशु साड़ी पहन रखा है। साथ ही उनका सिंपल लुक उनकी खूबसूरती पर चार चांद लग रहा है। इस फोटो को फैंस द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है और वह अपने रिएक्शन्स भी दे रहे हैं।

जानिए क्या है टिशू सिल्क साड़ी?

टिशू सिल्क साड़ी बहुत ही लाइटवेट और मुलायम साड़ी होती है। यह साड़ी टिशू सिल्क नामक सिल्क के रसीदार धागों से बनाई जाती है जो कि बहुत ही सूक्ष्म और हल्की होती है। इस साड़ी की एक विशेषता यह है कि इसके खास अलग-अलग डिज़ाइन और पैटर्न मिलते हैं। जिसे आप पार्टीज, शादियों या त्योहारों में पहन सकती हैं। इनकी चमक और फिनिशिंग इन्हें अन्य साड़ियों से अलग बनाती हैं। इन्हें कैरी करना बहुत ही आसान होता है और ये आपको खूबसूरत लुक प्रदान करती है।

क्यों ट्रेंड में है ये साड़ी?

टिश्यू साड़ियों के साथ आपको मैचिंग एक्सेसरीज कैरी करने की जरूरत नहीं होती है। इसे आप त्योहार या कोई इवेंट्स में पहन सकती हैं। इसी कारण टिश्यू साड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि इन्हें पहनना बहुत आसान होता है। इस साड़ी में आपका लुक और भी अट्रैक्टिव हो जाता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews