KRK के बेटे का कहना खतरे में है पिता की जान, जूनियर बच्चन से लगाई मदद की गुहार

KRK के बेटे का कहना खतरे में है पिता की जान, जूनियर बच्चन से लगाई मदद की गुहार

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान (KRK) इन दिनों नई नई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले जहां उन्हें एक विवादित ट्वीट के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तो उसके बाद एक महिला फिटनेस ट्रेनर ने उन पर छेड़खानी का आरोप लगा दिया था। इन मामलों में KRK को जमानत तो मिल गई है, लेकिन अब उनके ट्विटर हैंडल से किया गया ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह ट्वीट केआरकेे ने नहीं किया है, बल्कि उनके बेटे ने अपने पिता की जान को खतरा बताते हुए, उन्हीं के अकाउंट से यह ट्वीट शेयर किया है।

ट्वीट करते हुए केआरके के बेटे ने लिखा मैं केआरके का बेटा फैसल कमाल हूं। मेरे पिता को इन दिनों लगातार प्रताड़ित कर जान से मारने की कोशिश की जा रही है। मेरी उम्र 23 साल है और मैं लंदन में रहता हूं, मैं नहीं जानता कि मैं अपने पिता की मदद कैसे करूं। स्थितियों को देखते हुए मैं रितेश देशमुख, देवेंद्र फडणवीस और जूनियर बच्चन से अपने पिता की जान बचाने का आग्रह कर रहा हूं। उनके बिना मैं और मेरी बहन मर जाएंगे।

Must Read- Central Vista का उद्घाटन कर रहे हैं PM Modi, ये है कर्तव्य पथ की खासियत 

इस ट्वीट के अलावा फैसल ने एक अन्य ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने जनता से निवेदन करते हुए पिता को सपोर्ट करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह हमारे लिए जिंदगी है और हम नहीं चाहते कि सुशांत सिंह राजपूत की तरह उन्हें भी कुछ हो जाए। अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख या देवेंद्र फडणवीस में से किसी ने भी अभी तक इस ट्वीट का कोई जवाब नहीं दिया है।

KRK की बात करें तो उन्हें हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में देखा जा चुका है। 2005 में उन्होंने फिल्म सितम से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था, वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया। वो अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स को लेकर चर्चा में बने रहते हैं इसी तरह के एक मामले को लेकर पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में लिया था। इसके बाद एक महिला ट्रेनर ने उन पर सेक्सुअल फेवर मांगने का आरोप लगाया था। इस मामले में भी उन्हें न्यायिक हिरासत में लिया गया था। अब दोनों ही मामलों में उन्हें जमानत दे दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews