KRK ने Shahrukh Khan पर साधा निशाना, बॉलीवुड को दे डाली नसीहत

KRK ने Shahrukh Khan पर साधा निशाना, बॉलीवुड को दे डाली नसीहत

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान (KRK) हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते है। केआरके को अक्सर ही फिल्मों और फिल्मी सितारों पर निशाना साधते हुए देखा जाता है। किसी ना किसी बॉलीवुड फिल्म या सेलिब्रिटी को लेकर को अक्सर ही ट्विटर के जरिए कोई ना कोई कमेंट करते रहते हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पर निशाना साधा है।

केआरके ने ट्वीट करते हुए शाहरुख खान की पुरानी फिल्मों के साथ आने वाली फिल्मों पर कमेंट करने के साथ ही एक्टर की एज पर भी निशाना साधा है। ट्वीट करते हुए केआरके ने लिखा कि शाहरुख खान की हर फिल्म मन्नत और ट्विटर पर ब्लॉकबस्टर साबित हो जाती है। लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि हर भारतीय ट्विटर का इस्तेमाल नहीं करता है और 50 साल से ज्यादा की उम्र के एक्टर को देखने का लोगों को कोई शौक नहीं है। शाहरुख को अब यह समझ जाना चाहिए कि उनके पास हिट फिल्म देने के ज्यादा मौके नहीं बचे हैं।

केआरके ने शाहरुख खान के खिलाफ बोलना यहीं बंद नहीं किया। एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में शाहरुख को सात फिल्में आई हैं और तीन फिल्में जल्द ही रिलीज होने वाली है, हम बस यही उम्मीद करेंगे कि यह फिल्में अच्छा प्रदर्शन करें।

Must Read- विदिशा पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय चोर गिरोह, बरामद किया गया चोरी का सामान

इसके अलावा केआरके ने पूरे बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए एक और ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि अगर बॉलीवुड चाहता है कि पब्लिक उनके पास वापस आए तो उन्हें यह करना होगा। इसके बाद दूसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा कि बॉलीवुड के सभी लोगों को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करना चाहिए और फैंस को यह बोलना चाहिए कि आप हमारे मालिक और हम आपके सेवक हैं। आप लोगों से ही हम सेलिब्रिटी हैं वरना हम कुछ भी नहीं है। हमसे कुछ गलती हुई हो तो हम हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं।

कमाल आर खान को अक्सर ही ट्वीट के जरिए किसने किसी पर निशाना साधते हुए देखा जाता है। अपने कमेंट की वजह से पिछले दिनों वह मुसीबत में भी फंस गए थे। विवादित ट्वीट करने के मामले में पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। वहीं इसी बीच एक महिला फिटनेस ट्रेनर ने उन पर छेड़खानी करने के आरोप लगाए थे। जिसके चलते एक बार फिर उन पर मामला दर्ज हुआ था और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने यह भी कहा था कि वह फिल्म का रिव्यू देना बंद कर देंगे लेकिन उनका बॉलीवुड फिल्म और सितारों पर निशाना साधना लगातार जारी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews