कॉमेडी शो के चक्कर में Krushna Abhishek को लगा तगड़ा झटका, अब हो रहा अफसोस

Krushna Abhishek

Krushna Abhishek: कृष्णा अभिषेक इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं और पिछले ही हफ्ते उन्होंने द कपिल शर्मा शो में वापसी की है। पिछले साल इस शो को उन्होंने मेकर्स के साथ पैसों की अनबन को लेकर छोड़ दिया था, लेकिन अब सारे इश्यू सॉल्व होने के बाद वह वापस लौट आए हैं।

अपने सपना के किरदार में वह एक बार फिर दर्शकों का इंटरटेनमेंट कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि इस शो के कारण उनके हाथ से एक बड़ी फिल्म का ऑफर निकल लिया है और यह फिल्म किसी और की नहीं बल्कि साजिद खान की थी।

Krushna Abhishek के हाथ से गया प्रोजेक्ट

कॉमेडियन ने बताया कि चैनल के साथ कॉन्ट्रैक्ट में कुछ इश्यू थे, जो अब सॉल्व हो गए हैं। साजिद खान एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं उसके लिए उन्होंने मुझे ऑफर दिया लेकिन मेरी डेट्स खाली नहीं है, इस वजह से नहीं हो पा रहा है। मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगेगा।

2022 में छोड़ा था शो

बता दें कि कृष्णा अभिषेक द कपिल शर्मा शो में सपना नाम की लड़की का किरदार निभाते हैं, जो अपना मसाज पार्लर चलाती है और आने वाले गेस्ट के साथ हंसी मजाक करती हुई दिखाई देती है। उनके किरदार को बहुत पसंद करते हैं लेकिन 2022 में उन्होंने पैसे ना बढ़ाने की वजह से शोक अलविदा कह दिया था, लेकिन अब वह वापस आ गए हैं।

शेयर किए थे वीडियो

कृष्णा अभिषेक ने खुद ही वीडियो शेयर करते हुए द कपिल शर्मा शो में अपनी वापसी को कंफर्म किया था। उन्होंने सपना के अवतार में अपने वीडियो शेयर किए थे जो तेजी से वायरल हुए थे।

उन्होंने सलमान खान के गाने साजन पर पप्पू चलाते हुए एंट्री ली थी और दूसरे वीडियो में वह बता रहे थे कि वह शो में वापस आ गए हैं और उनका मसाज पार्लर जल्द ही खुलने वाला है। इतना ही नहीं जब वह वापस आ गए, तो 1 एपिसोड में उनके शो छोड़ने को लेकर भी जमकर जोक बनाए गए। अब वो लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews