फिल्मों से लेकर टीवी तक फैंस के दिलों पर राज कर चुकी हैं Kunickaa Sadanand, जानें कैसा रहा करियर

कुनिका सदानंद को इन दिनों बिग बॉस 19 में देखा जा रहा है। चलिए आज हम आपको उनके करियर और परिवार के बारे में बताते हैं।
Kunickaa Sadanand

इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। इस शो में बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन और सोशल मीडिया तक के सितारे शामिल हुए हैं जो दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। सभी के अपनी अपनी पर्सनैलिटी है, जिससे वह दर्शकों को इंप्रेस करने में लगे हुए हैं। इन सबके बीच एक नाम कुनिका सदानंद भी हैं, जो बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया से बहुत पुराना नाता रखती हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ भी कुछ फिल्मों में काम किया है।

कनिका एक ऐसी एक्ट्रेस है जिनका करियर 30 सालों से ज्यादा लंबा है। उन्हें कई यादगार किरदारों की वजह से पहचाना जाता है। टेलीविजन से लेकर फिल्मों तक हर जगह उन्होंने अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों के बीच एक खास जगह बनाई है। चलिए आज हम आपको उनसे करियर और नेटवर्थ के बारे में जानकारी देते हैं।

1980 में शुरू हुआ करियर (Kunickaa Sadanand)

कुनिका सदानंद के करियर की शुरुआत 1980 में हुई थी। उनकी पहली फिल्म का नाम कब्रिस्तान था जो 1988 में आई थी इसके बाद उन्हें कई पॉपुलर फिल्मों का हिस्सा बनते हुए देखा गया। 1992 में खिलाड़ी, 1993 में किंग अंकल, 1997 में कोयला जैसी फिल्मों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऐसी फिल्में जिन्होंने दर्शकों के बीच उन्हें एक मजबूत एक्ट्रेस के रूप में पहचान दिलाने का काम किया।

टीवी में भी किया काम

कुनिका की एक्टिंग का यह सिलसिला केवल बॉलीवुड की फिल्मों में नहीं बल्कि टेलीविजन पर भी कायम रहा। उन्हें संयोग से बनी संगिनी और दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स जैसे प्रसिद्ध टीवी शोज में काम करते हुए देखा गया। केवल एक्टिंग तक ही नहीं वह बिजनेस में भी सक्रिय है। कर्मा इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट के नाम की कंपनी को वो चलाती हैं। यह कंपनी 100 से ज्यादा स्टेज शो का आयोजन कर चुकी है। यह सब कुछ ऐक्ट्रेस की लगन और मेहनत की वजह से हुआ है।

वकील भी हैं कुनिका

कुनिका के अंदर एक नहीं बल्कि कई सारे टैलेंट मौजूद हैं। सफल फिल्मी और टीवी एक्ट्रेस होने के अलावा वह बिजनेस वूमेन भी है और इसके अलावा वकील भी हैं। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से बीएलएस, एलएलबी और ह्यूमन राइट्स में एलएलएम किया है। इसके अलावा नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ से वो फॉरेंसिक में ग्रेजुएशन भी कर चुकी हैं। उनकी पढ़ाई और प्रोफेशन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि केवल एक्टिंग तक ही नहीं बल्कि अलग-अलग क्षेत्र में उन्होंने अपनी पहचान बनाई है।

बेटे से करती हैं खूब प्यार

प्रोफेशनल लाइफ के अलावा कुनिका की पर्सनल लाइफ भी काफी अच्छी है। उनका एक बेटा है जिसका नाम रोहन है। एक्ट्रेस
कभी अपनी पर्सनल जिंदगी की जानकारी पब्लिकली शेयर नहीं करती हैं। हालांकि उनकी बातों से लगता है कि वह अपने बेटे से बहुत प्यार करती हैं।

कितनी है नेटवर्थ

सफल टीवी और फिल्मी एक्ट्रेस बिजनेस वूमेन और वकील के तौर पर कुनिका की नेटवर्क के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं मिलती लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ को देखकर लगता है कि यह काफी अच्छी होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews