“Love hostel” के अभिनेता विक्रम मेसी करने जा रहे हैं शादी , जाने कौन हैं उनकी होने वाली बीवी ?

“Love hostel” के अभिनेता विक्रम मेसी करने जा रहे हैं शादी , जाने कौन हैं उनकी होने वाली बीवी ?

मुंबई , डेस्क रिपोर्ट । हाल ही में शाहरुख खान के प्रोडक्शन के  अंदर बनी फिल्म” लव हॉस्टल ” में सान्या मल्होत्रा और बॉबी देवल के साथ विक्रम मेसी  भी नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक वह अपने लंबे समय से रही गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं। “गैस लाइट” की शूटिंग के बाद वह और शीतल अपने शादी की तैयारियों में जुट जाएंगे हालांकि इसकी पुष्टि अब तक नहीं की गई है।

यह भी पढ़े … Vastu Tips: परीक्षा में नहीं मिल रही मनचाही सफलता, बसंत पंचमी पर पूजन के बाद करें ये उपाय

विक्रम की मंगेतर शीतल ठाकुर एक अभिनेत्री और मॉडल है , वह अपस्टार, बृजमोहन अमर रहे, छप्पर फाड़ के जैसे वेब सीरीज में नजर आ चुकी है । बता दे कि दोनों ने एक दूसरे को 2015 से डेट करना शुरू किया था। और अल्ट बालाजी के पहले सीजन “ब्रोकन बट ब्यूटीफुल” में साथ नजर भी आए थे। जिसमें शीतल ने विक्रम की मरी हुई पत्नी का किरदार निभाया था। 2019 में दोनों ने एक दूसरे से सगाई कर ली इस दौरान सिर्फ दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक विक्रम का यह कहना है कि ” यदि लॉकडाउन नहीं होता तो मेरी शादी हो चुकी होती और 2020 में ही उसी ट से शादी कर चुके होते। ”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews