थिएटर में अपनी ही फिल्म नहीं देख पाईं थी मधुबाला, जानें वजह

पारिवारिक मजबूरी के कारण उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को चुना। मधुबाला अपने जमाने की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस होने के साथ ही उन्होंने काफी कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था।
Madhubala

Madhubala : भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सुंदर अभिनेत्री में से एक मधुबाला दिग्गज कलाकार थीं। जिन्हें “वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा” और “बॉलीवुड की मर्लिन मुनरो” के नाम से भी जाना जाता है। बहुत छोटी उम्र से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने जीवन में खूब नाम कमाया। एक जमाने में हर एक्टर और फिल्म डायरेक्टर उनके दीवाने थे। उन्होंने स्टारडम हासिल किया, जहां से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मधुबाला उन अभिनेत्री में से एक है, जिनका नाम इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है।

आज भी उनकी सादगी, एक्टिंग और खूबसूरती के चर्चे हैं। अपने जमाने की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस होने के साथ ही उन्होंने काफी कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था।

अपनी फिल्म नहीं देख पाई थी एक्ट्रेस

आज एक्ट्रेस मधुबाला की जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं। जिन पर एक किताब लिखी गई है। जिसका नाम “आई वांट टू लिव” है, जिसमें खतीजा अकबर ने इस बात का जिक्र किया है कि एक्ट्रेस किसी कारणवश थिएटर में अपनी ही फिल्म नहीं देख पाई थीं। इससे वह काफी ज्यादा निराश भी थीं, लेकिन वह कुछ ना कर सकी थी।

“हंसते आंसू”

पारिवारिक मजबूरी के कारण उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को चुना। महज 16 साल की उम्र में “हंसते आंसू” फिल्म रिलीज हुई थी। जिसमें मधुबाला ने काम किया था, जो कि इंडियन सिनेमा की पहली फिल्म थी। जिसे सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया था। बता दें कि इस फिल्म को केवल एडल्ट ऑडियंस ही देख सकती थी, इसलिए मधुबाला उस वक्त काफी कम उम्र की थी। जिस कारण उन्हें अपनी ही फिल्म थिएटर में देखने को नहीं मिली।

हालांकि, यह फिल्म ब्लॉकबस्टर पर काफी सुपरहिट साबित हुई थी। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक लगातार हिट फिल्में देती गई।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews