तलाक की खबरों के बीच बिगड़ी माही विज की तबियत, तस्वीरें देख फैंस को हुई चिंता

माही विज पिछले कुछ समय से अपने तलाक के खबरों को लेकर चर्चा में हैं। अब ख़बर आ रही है कि वो बीमार हो गई हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
Mahhi Vij

बालिका वधू और लागी तुझसे लगन जैसे टीवी शो में नजर आई माही विज (Mahhi Vij) इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार यह खबर सामने आ रही है कि वह अपने पति जय भानुशाली से अलग होने वाली हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को नकारा भी लेकिन अब एक बार फिर वह चर्चा में आ गई हैं। दरअसल उनकी तबीयत खराब हो गई है जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस को तेज बुखार और कमजोरी हो गई है। तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें कुछ टेस्ट करने के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है। चलिए आपको पूरा मामला बता देते हैं।

बिगड़ी माही विज की तबियत (Mahhi Vij)

एक्ट्रेस माही विज की तबीयत बिगड़ गई है और इस बारे में उनकी पब्लिसिस्ट अवंतिका सिंह ने पुष्टि भी की है। उन्होंने बताया कि हां एक्ट्रेस को तेज बुखार और बहुत कमजोरी है डॉक्टर ने कुछ टेस्ट करने को कहा है। इससे ज्यादा कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन एक्ट्रेस की हालत स्थिर है।

एक्ट्रेस ने भी की पोस्ट

माही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हेल्थ अपडेट शेयर की है। इसमें उन्हें विंटर क्लॉथ पहने हुए देखा जा सकता था और चेहरे से वह अस्वस्थ नजर आ रही थी। उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें कई दवाइयां दिख रही थी और कैप्शन में बीमार लिखा था।

View this post on Instagram

A post shared by Mahhi Vinod Vij (@mahhivij)

एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट

अस्वस्थ होने की खबरों के बीच माही ने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर की है। उन्होंने अपने फैंस को बताया है कि उनके टेस्ट में डेंगू मलेरिया नेगेटिव आया है उन्हें वायरल हुआ है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा दुख इस बात का हो रहा है कि वह शूट पर नहीं जा पा रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और वह जल्दी से अपना काम शुरू करना चाहती हैं। उन्होंने फैंस को अपने लिए दुआएं करने को कहा है। उन्होंने अपने दोस्तों और चाहने वालों को उनकी जनता करने के लिए धन्यवाद भी दिया है।

तलाक की हो रही चर्चा

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से माही विज और जय भानुशाली के तलाक को लेकर खबरें तेजी से सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने इन खबरों का खंडन किया है। वहीं उनके करीबी का कहना है कि वह जय से कभी भी एलिमनी नहीं मांग सकती। वह चाहती हैं की जय जिंदगी में आगे बढ़े और वह कभी उन्हें कोई तकलीफ नहीं होने देंगी। दोनों के बीच बहुत मजबूत रिश्ता है और वह एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग यह समझेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews