Malaika Arora Video: फैंस की भीड़ में बुरी फंसी मलाइका अरोड़ा, वायरल हुआ वीडियो

Malaika Arora Video

Malaika Arora Video Viral: मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल और चर्चित सुपरमॉडल है और सोशल मीडिया पर वह हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उनकी कोई ना कोई तस्वीर और वीडियो आए दिन सामने आती रहती है, जिन पर फैंस खूब प्यार बरसाते हैं। एक्ट्रेस खुद भी इंटरनेट पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी जानकारी शेयर करती रहती हैं।

मलाइका फैशन वर्ल्ड की एक बड़ी स्टार हैं और अपने ग्लैमरस फोटोशूट और फैशन सेंस के चलते अक्सर चर्चा का विषय रहती हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें एक बड़ी फैन फॉलोइंग फॉलो करती है और यही वजह है कि उनसे जुड़ी कोई भी चीज वायरल होने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। हाल ही में उन्हें दुबई के फैशन इवेंट का हिस्सा बनते हुए देखा गया, जहां वह भारी भीड़ के बीच फंस गई।

यहां देखें Malaika Arora Video

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका जब इवेंट में पहुंची तो उन्हें देखकर हर कोई उनके साथ फोटो क्लिक करना चाहता था। उन्होंने भी अपने फैंस का दिल नहीं तोड़ा और सब के साथ फोटो क्लिक करवाती नजर आई। लेकिन देखते ही देखते यह भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि वहां पर धक्का-मुक्की का माहौल नजर आने लगा।

एक्ट्रेस के साथ बॉडीगार्ड मौजूद थे लेकिन इसके बावजूद भी जनता को संभालना मुश्किल हो रहा था और इसी भीड़ भाड़ में मलाइका को भी धक्का लग गया और यह बात वीडियो में उनके चेहरे से साफ तौर पर नजर आ रही है कि वह कितनी ज्यादा परेशान हो गई थी।

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ

प्रोफेशनल फ्रंट के अलावा मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सभी जानते हैं कि वह सलमान खान के भाई अरबाज की एक्स वाइफ हैं और उन्होंने अपने पति से शादी के 19 साल बाद तलाक लिया था। इन दिनों वो बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और इन्हें अक्सर एक-दूसरे के साथ वेकेशन मनाते हुए देखा जाता है। हालांकि, कई बार एक्ट्रेस को अपने से छोटी उम्र के लड़के को डेट करने के पीछे ताने भी सुनने पड़ते हैं।

मलाइका अर्जुन जल्द करेंगे शादी

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर ही इनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती है। अक्सर इनसे शादी को लेकर सवाल करते हैं और कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने खुद ही कहा था कि लोगों को लगता है कि हमें शादी नहीं करनी है या फिर हम नहीं करना चाहते लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, हम इस बारे में सोचते हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि मुझे परंपरा और इंस्टिट्यूशन में विश्वास है। यह नहीं बता सकती कि हम शादी कब करेंगे क्योंकि हमने प्लान नहीं किया है। मेरा प्लानिंग में विश्वास नहीं है मुझे जिंदगी से जुड़ी कुछ चीज है सरप्राइस के तौर पर पसंद है और शादी उन्हीं में से एक है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews