मल्लिका शेरावत ने दिखाई अपने शानदार घर की झलक, पूल में की मस्ती

मल्लिका शेरावत ने दिखाई अपने शानदार घर की झलक, पूल में की मस्ती

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। एक समय अपने ग्लैमर से बॉलीवुड को चकाचौंध करने वाली मल्लिका शेरावत ने पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूरी बना ली है। लेकिन सोशल मीडिये के जरिये वो अपने फैन्स के टच में रहती हैं और लगातार फोटो और वीडियो अपलोड करती रहती हैं। हाल ही में उन्होने यूएस में लॉस एंजेलिस, केलिफोर्निया वाले घर की एक झलक दिखाई है।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी पर मुंबई पुलिस ने की FIR, ये है मामला

मल्लिका शेरावत का ये घर काफी शानदार है और लोग इसकी बेहद तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मल्लिका अपने घर के दरवाजे से बाहर निकलती हैं और डॉगी के के साथ पूल की तरफ जाती हैं। ये बेहद खूबसूरत और हरा भरा घर है और पूल भी बहुत ही साफ और सुंदर है। इस दौरान मल्लिका पूल में पानी से खेलते हुए नजर आ रही हैं। इस नजारे को देखकर लग रहा है कि मल्लिका का ये घर बेहद आरामदायक और सुविधाजनक है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews