Manushi Chhillar एक बार फिर अक्षय कुमार के संग इस फिल्म में आएंगी नजर, जनवरी में शुरू होगी शूटिंग

Manushi Chhillar एक बार फिर अक्षय कुमार के संग इस फिल्म में आएंगी नजर, जनवरी में शुरू होगी शूटिंग

Manushi Chhillar : हरियाणा की रहने वाली मानुषी छिल्लर साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। उसी साल उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का ताज भी अपने सर पर सजाया। अपनी खुबसुरती से लोगों का दिल जीतने वाली मानुषी छिल्लर जल्द ही एक बार फिर अक्षय कुमार की फिल्म में नजर आने वाली है। बता दें इससे पहले भी वो अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज सम्राट’ में नजर आई थीं। इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन मूवी में मानूषी की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था, तो चलिए आइए जानते हैं अभिनेत्री की नई फिल्म के बारे में…

जनवरी में शुरू होगी शूटिंग

दरअसल, साल 2023 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ रिलीज होने वाली है, जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म को अली अब्बास द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। फिल्म को वाशु और जैकी भगनानी प्रोड्यूस करेंगे। यह एक एक्शन फिल्म है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म की शूटिंग 2023 की शुरूआत यानि जनवरी में होने की संभावना है।

“बड़े मियां-छोटे मियां” का है रिमेक

यह फिल्म सुपरस्टार गोविंदा और महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म “बड़े मियां-छोटे मियां” का रिमेक है। फिल्म वाशु और जैकी भगनानी प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म को साल के आखिर यानि दिसंबर 2023 में रिलीज किया जा सकता है। मूवी की शूटिंग इंटरनेशनल लोकेशन पर की जाएगी, जिसमें  भारत, यूरोप और यूएई लोकेशन को चुना गया है। फिल्म को देखने के लिए अक्षय, टाइगर के फैंस का इंतजार अभी से ही शुरू हो चुका है। सुपरस्टार गोविंदा और महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म की फिल्म को 90 के दशक में लोगों का बेसुमार प्यार मिला था। आज भी यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आता है। अब देखना यह है कि अक्षय और टाइगर की जोड़ी दर्शकों के दिल में कितनी जगह बना पाती है।

स्त्रीरोग विशेषज्ञ बनना चाहती थी मानुषी

वहीं, मानुषी छिल्लर इंडस्ट्री की सबसे खुबसुरत अदाकार ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा की तरह मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद फिल्मी दुनिया की तरफ रुख किया है। बता दे मानुषी का जन्म हरियाणा के सोनीपत में 14 मई 1997 को हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार, मानुषी स्त्रीरोग विशेषज्ञ बनना चाहती थी क्योंकि उनके परिवार में सभी लोग चिकित्सा के क्षेत्र से ही है लेकिन उन्होंने मॉडलिंग क्षेत्र में अपनी किस्मत को आजमाया। पढ़ाई के दौरान उन्होंने कई ब्यूटी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। जिसमें किस्मत ने उनका साथ दिया और आखिरकार उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर लिया। अब वो फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमा रही हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews