मीना कुमारी की ब्लॉकबस्टर फिल्म पाकीजा, बनने में लगा था 14 साल का समय, राजकुमार ने निभाया था अहम किरदार

जिस फिल्म में मीना होती थीं, वो मूवी सुपरहिट होनी तय थी। हालांकि, अपनी सुंदरता के लिए मशहूर एक्ट्रेस का असली नाम मीना नहीं था। दरअसल, उनका नाम महजबी बानो था।
meena kumari

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों की कोई कमी नहीं रही है। एक से बढ़कर एक सुपरहिट कहानी आज भी फैंस के दिलों पर राज करती है। जिनमें से एक मीना कुमारी की फिल्म पाकीजा भी है। जिसमें दिग्गज अभिनेता राजकुमार ने अहम किरदार निभाया था। एक दौर था जब लेडी सुपरस्टार मीना कुमारी हमेशा ही मीडिया में बनी रहती थी। बता दें कि जिस फिल्म में मीना होती थीं, वो मूवी सुपरहिट होनी तय थी। हालांकि, अपनी सुंदरता के लिए मशहूर एक्ट्रेस का असली नाम मीना नहीं था। दरअसल, उनका नाम महजबी बानो था।

हालांकि, उनकी फिल्म पाक़ीज़ा को बनने में 1 नहीं… 2 नहीं… 10 नहीं, बल्कि पूरे 14 साल का समय लगा था। इतने लंबे वक्त की मुख्य वजह उनके पति कमल अमरोही को माना जाता है।

इस वजह से हुई देरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकीजा की नींव साल 1958 में रख ली गई थी। जिसमें मीना कुमारी के अपोजिट रोल में उनके पति कमाल अमरोही थे। ब्लैक एंड व्हाइट जमाने की फिल्म पाक़ीज़ा आधा बनकर तैयार हो चुका था। तभी कलर प्रिंट का दौरा आ गया। इसके बाद उनके पति ने दोबारा इस शूट करने का फैसला किया, लेकिन 1964 तक मीना और कमाल का तलाक हो गया। जिस कारण पाकीजा फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई। पति से अलग होने के बाद मीना कुमारी स्ट्रेस में रहने लगी और उन्हें नशे की लत लग गई।

फैंस के बीच छाई फिल्म

हालांकि, जैसे-तैसे उन्होंने खुद को संभाला। इसके बाद फिल्म में राजकुमार की एंट्री हुई। कहा जाता है कि उस दौर में इस फिल्म को बहुत ही शानदार तरीके से शूट किया गया था। जिसकी पूरी शूटिंग होने के बाद 1972 में पाक़ीज़ा बनकर तैयार हुई और बड़े पर्दे पर रिलीज हो पाई। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फ़िल्म थी, जिसने दर्शकों के बीच अमित छाप छोड़ी। यह उस साल की सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली लिस्ट में शामिल रही।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews