मोनाली ठाकुर की लाइव शो में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

इस खबर से फैंस काफी ज्यादा चिंतित है और वह सिंगर की ठीक होने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि उन्होंने सवार लूं और मोह-मोह के धागे जैसे सोंग्स गाए हैं।
Monali Thakur

Monali Thakur : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाली मोनाली ठाकुर की लाइव शो में अचानक से तबियत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि पश्चिम बंगाल के कूचबिहार का बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्टेज पर ही सिंगर की सांस फूलने लगी थी। जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सिंगर ने मांगी माफी

अपनी आवाज से फैंस को दीवाना बनाने वाली सिंगर मनाली ठाकुर ने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा, “मैं आप सभी से माफी मांगना चाहती हूं। दरअसल, शो कैंसिल होने वाला था क्योंकि मैं आज बीमार हूं।” इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, इसलिए कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया गया।

फैंस परेशान

इस खबर से फैंस काफी ज्यादा चिंतित है और वह सिंगर की ठीक होने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि उन्होंने सवार लूं और मोह-मोह के धागे जैसे सोंग्स गाए हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews