
साल 2025 में महाकुंभ का मेला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगा था। इसमें करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इसी मेले में माल बेचने वाली भोसले रातों-रात फेमस हो गई थी। महाकुंभ से वायरल होने के बाद उसकी किस्मत ने फिल्मी दुनिया के दरवाजे खोल दिए और उसने इंडस्ट्री में कदम रख लिया है। आज उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार वह जल्द ही एक प्रोजेक्ट में नजर भी आ सकती हैं।
हाल ही में मोनालिसा ने फेमस होने के बाद की कमाई के बारे में बताया था। तो चलिए, आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि वायरल गर्ल अब आखिर कितनी कमाई करती हैं।
म्यूजिक वीडियो रिलीज
महाकुंभ से फेमस होने के बाद मोनालिसा को एक फिल्म मिल गई थी। हाल ही में उनका पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ भी रिलीज हुआ, जिसका वह प्रमोशन कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए बताया कि वह कितने पैसे कमा लेती हैं। दरअसल, स्टैंड बॉलीवुड से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि लोगों का कहना है कि वह इस वक्त लाखों और करोड़ों में कमा रही हैं, तो क्या आपकी इनकम इतनी हो रही है और आप कितनी डिमांड में हैं?
किया सवाल
इस सवाल के जवाब में मोनालिसा ने कहा, “जी बाबा महाकाल और गंगा मैया की कृपा मुझ पर है। थोड़ा-बहुत आ रहा है। लोगों की बात यदि सच हो जाए और करोड़ों भी आएं, तो अच्छा ही होगा।”
View this post on Instagram
एक अन्य वीडियो आया सामने
इसके अलावा, वायरल गर्ल का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बता रही हैं कि जल्द ही मुंबई में वह अपना घर बनाने की भी प्लानिंग कर रही हैं। साथ ही, ‘मुंबई शहर आपको कैसा लगा?’ इस सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि “जी सर, मुंबई तो बहुत अच्छा लगा और यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं। हम तो यही कर रहे हैं कि यहीं रह जाएं। अभी मैं पैसा जमा कर रही हूं ताकि एक घर ले सकूं।”
View this post on Instagram
दिन-प्रतिदिन मोनालिसा की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। उन्हें लगातार प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स अपने प्रोजेक्ट्स में लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिलहाल इन सब पर अभी किसी प्रकार की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

