साल 2026 में बड़े पर्दे पर मचेगी इन फिल्मों की धूम, शाहरुख से लेकर सलमान करेंगे फैंस का मनोरंजन

मूवी लवर्स के लिए 2026 में एक से बढ़कर एक कहानी पेश की जाने वाली है। चलिए जान लेते हैं कि आप आने वाले दिनों में कौन-कौन सी फिल्में देख सकते हैं।
Most Anticipated Films 2026

साल 2026 सिनेमा के लिए काफी बड़ा साबित होने वाला है। एक्शन से लेकर पौराणिक कथाएं, क्राइम, कॉमेडी ड्रामा सभी तरह की फिल्में पेश की जाएगी। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक की फिल्में इस साल रिलीज की जाने वाली है।

दर्शकों को वैसे भी हर नए साल के साथ नई फिल्मों का इंतजार रहता है। साल 2026 का तीसरा महीना चल रहा है और अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आने वाले दिनों में कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है तो चलिए हम आपको बता देते हैं।

धुरंधर 2

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर धुरंधर के सीक्वल धुरंधर द रिवेंज का है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि यह बंपर ओपनिंग करने वाली है। इसे 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला है।

भूत बंगला

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी हॉरर कॉमेडी भूत बंगला के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। इसका फैंस टीजर को बहुत पसंद आया है। फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, और वामिका गब्बी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी है कल 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होगी।

बैटल ऑफ गलवान

यह सलमान की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी है फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज की जाने वाली है। पहले 17 अप्रैल को रिलीज हो रही थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।

लाहौर 1947

आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी लाहौर 1947 साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म में से एक है। इसमें सनी देओल अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाते हुए दिखाई देंगे। आमिर खान को भी मुख्य किरदार में देखा जाएगा। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी है फिल्म 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।

दृश्यम 3

यह अजय देवगन की सबसे फेमस फिल्म फ्रेंचाइजी है। पहले दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इन फिल्मों का सस्पेंस एलिमेंट दर्शकों को बहुत पसंद आया था। फिल्म में अजय के साथ श्रिया सरन और तब्बू अपने किरदारों को निभाती हुई दिखाई देंगी। नए चेहरे के रूप में प्रकाश राज नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज किया जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews