बॉलीवुड के सबसे एजुकेटेड सितारों में शुमार है ये एक्ट्रेस, इकोनॉमिक्स में हासिल किया गोल्ड मेडल

अमीषा पटेल केवल बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक नहीं हैं बल्कि सबसे पढ़ी लिखी अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने अमेरिका से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन करने के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है।
Most Educated Actress

बॉलीवुड सितारों की पहचान अक्सर उनकी फिल्म और ग्लैमर अंदाज से की जाती है। वह कौन सी फिल्म में काम कर रहे हैं किस फिल्म में कितने करोड़ की कमाई की है इन सारी चीजों पर फैंस की हमेशा नजर बनी रहती है। जिन लोगों को फैशन में बने रहना पसंद है बॉक्सर सितारों का ड्रेसिंग स्टाइल और हेयर स्टाइल कॉपी करते नजर आते हैं। इन सारी चीजों के अलावा एक और चीज है जो कलाकारों को बाकियों से अलग बनाने का काम करती है। यह उनकी एजुकेशन जो उन्हें अन्य सितारों से अलग पहचान देती है।

वैसे तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में कभी भी किसी सितारे को फिल्म में काम देने से पहले इसकी एजुकेशन नहीं पूछी गई। लेकिन कुछ कलाकार ऐसे हैं जो एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई लिखाई में भी माहिर हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जो अपनी खूबसूरती से तो लोगों का दिल जीत लेती हैं पढ़ाई के मामले में भी हर किसी को मात देती हैं।

पढ़ने में अव्वल हैं अमीषा पटेल

अमीषा पटेल इन दिनों 10 साल पुराने एक इवेंट के मामले को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि, उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। अपने ग्लैमर अंदाज से हमेशा लोगों का दिल जीतने वाली अमीषा पढ़ने लिखने के मामले में भी सबसे आगे हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल से पूरी की है। आगे की पढ़ाई उन्होंने अमेरिका से पूरी की है। उन्होंने बॉयोजेनेटिक इंजीनियरिंग में पढ़ाई करने के बाद इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। सबसे खास बात यह है कि इस ग्रेजुएशन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग का रास्ता चुना।

2000 में मिला बड़ा मौका

पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्ट्रेस ने थिएटर आर्टिस्ट सत्यदेव दुबे के थिएटर ग्रुप से एक्टिंग सीखी। इसी के साथ उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में काम करना शुरू किया। साल 2000 कहो ना प्यार है से बड़ा ब्रेक मिला और बॉलीवुड में उनकी एंट्री हुई। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई और अमीषा रातों रात स्टार बन गईं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews