बेबाक और बेधड़क अंदाज के लिए जानी जाती हैं मौसमी चटर्जी, कई बार कर चुकी हैं भुगतान

मौसमी चटर्जी को इसका भुगतान भी करना पड़ा था। उनके इस आदत के कारण उन्होंने कई फिल्में गवां थी। गुलजार की फिल्म कोशिश से उन्हें रातों-रात बाहर कर दिया गया था।
Moushumi Chatterjee

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हर जमाने में प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। खुद को बेस्ट दिखाने की होड़ में सभी एक्टर और एक्ट्रेस लगे रहते हैं। इनमें मौसमी चटर्जी और जया बच्चन का नाम भी शामिल है। मौसमी चटर्जी का नाम साफ सुथरी किरदार के लिए जाना जाता है। बड़े पर्दे पर उन्होंने किसी भी तरह का कोई बोल्ड सीन नहीं किया। मीडिया सूत्रों की मानें, तो अगर कोई अभिनेता सेट पर उनके साथ मिसबिहेव करता था, तो वह फटकारने में जरा भी देर नहीं करती थी।

हालांकि, मौसमी चटर्जी को इसका भुगतान भी करना पड़ा था। उनके इस आदत के कारण उन्होंने कई फिल्में गवां थी। गुलजार की फिल्म कोशिश से उन्हें रातों-रात बाहर कर दिया गया था। जिस बारे में उन्होंने अब खुलकर बातचीत की है।

मौसमी चटर्जी ने कही ये बात

एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि गुलजार की फिल्म कोशिश से उन्हें रातों-रात रिप्लेस कर दिया गया था, क्योंकि वह अपनी गरिमा के साथ कभी भी समझौता नहीं की, चाहे कुछ भी हो जाए। यह सब अतीत की बात है। गुलजार और मैंने कई साल बाद अंगूर फिल्म में काम किया था। संयोग कि बात यह थी की कोशिश और अंगूर में संजीव कुमार हीरो थे। आगे उन्होंने कहा कि मैं किसी के अहंकार को बढ़ावा नहीं देती थी, इसलिए मैंने बहुत सारी भूमिकाएं को दी।

जया बच्चन ने किया रिप्लेस

कोशिश फिल्म में मौसमी को जया बच्चन ने रिप्लेस किया था। मौसमी में आगे बातचीत के दौरान बताया कि आपको सिक्के के दो पहलू देखते होंगे। हीरो हीरोइन के साथ फ्लर्ट करते थे और वह उम्मीद करते थे कि हीरोइन भी वैसे ही बिहेव करें। उन्हें बस यही पता था, उन्हें कोई और तरीका नहीं पता था। मर्दों को उनकी मां, पत्नी और बहनों से लाड प्यार के साथ पाला जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस ने अपने फ़िल्मी करियर के दौरान कई सारे अभिनेताओं को थप्पड़ मारा था। वह किसी के भी मिसबिहेव को बर्दाश्त नहीं करती थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews