मुकेश खन्ना ने अमिताभ बच्चन से जुड़ा पुराना किस्सा किया याद, दी प्रतिक्रिया

उस कमेंट के द्वारा मुकेश खन्ना ने बताया कि अमिताभ बच्चन की कही हुई बात उनके दिमाग में बैठ गई थी। हालांकि, इस बात पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर दी है।
Mukesh Khanna On Amitabh Bachchan

Mukesh Khanna On Amitabh Bachchan : 90 के दशक में शक्तिमान के नाम से जाने जाने वाले मुकेश खन्ना आए दिन अपनी बयानबाजी को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। उनके दमदार किरदारों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। टीवी और फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने शक्तिमान के अलावा महाभारत में भी महत्वपूर्ण रोल निभाया था। आज भी बच्चे एक्टर को शक्तिमान और भीष्म पितामह के नाम से जानते हैं।

हालांकि, एक्टर हमेशा किसी न किसी कंट्रोवर्सी को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। एक बार फिर वह अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक बात पर सालों बाद चुप्पी थोड़ी है।

मुकेश खन्ना ने दी प्रतिक्रिया

अभिनेता मुकेश कुमार ने हाल ही में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक किस्सा याद करते हुए कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसके बाद मामला काफी गरमाता हुआ नजर आ रहा है। उस कमेंट के द्वारा मुकेश खन्ना ने बताया कि अमिताभ बच्चन की कही हुई बात उनके दिमाग में बैठ गई थी। हालांकि, इस बात पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर दी है।

विज्ञापन से जुड़ा था मामला

दरअसल, पूरी घटना एक परफ्यूम के विज्ञापन से जुड़ी थी। जिसके बारे में मुकेश खन्ना को अमिताभ बच्चन के करीबियों ने बताया था। इस विज्ञापन में मुकेश खन्ना ने काम किया था, जिसमें वह परफ्यूम लगाते हैं और लड़कियां उन्हें देखने लगती है। इस विज्ञापन से जुड़ी एक बात अमिताभ बच्चन के करीबियों ने एक्टर को बताते हुए कहा था कि बिग-बी ने कहा- कॉपी करता है। हालांकि, इस बात पर मुकेश खन्ना ने विश्वास नहीं किया था। अब इस बात में कितनी सच्चाई थी, इसका पता लगा पाना बेहद मुश्किल था।

दिया सख्त जवाब

अमिताभ बच्चन के करीबियों ने जैसे ही मुकेश खन्ना को इसके बारे में बताया, तब उन्होंने कहा क्या तुम पागल हो। अमित जी ऐसा क्यों कहेंगे। हालांकि, बात सही यो झूठ, उनके दिमाग को घर कर गई थी। इस घटना को लेकर एक बार किसी ने उन्हें भड़काने की भी कोशिश की थी, कि अमिताभ बच्चन के कमेंट के कारण उनका करियर खराब हुआ है। तब मुकेश खन्ना ने उसे स्ट्रिक्ट जबाव देते हुए कहा था कि क्या तुम पागल हो। मेरा करियर मेरी अपनी पसंद पर डिपेंड था, ना कि बाहरी प्रभावों पर… और वह अमिताभ बच्चन के लिए कोई गलत भावना नहीं रखते हैं। उन्होंने सबके सामने इस बात को खारिज किया कि अमिताभ बच्चन ने उनका करियर खत्म किया है, यह एक बेतुकी बात है।

फिल्मी करियर

बता दें कि इस बात का दोनों के रिश्ते पर कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला था। दोनों अक्सर किसी न किसी फंक्शन में मिलते रहते थे। मुकेश खन्ना के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने बहुत सारी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। जिसमें रखवाला, हमारा खानदान, यलगार और राजा जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews