
Mukesh Khanna reacts on Ranbir Kapoor : शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना आए दिन अपने बयान को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर पर निशाना साधा है, जिससे दोनों के बीच कंट्रोवर्सी का माहौल पैदा हो चुका है। दरअसल, उन्होंने रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर टिप्पणी की है। जिस कारण विवाद शुरू हो गया है।
नीतीश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले हैं, जिसे लेकर मुकेश खन्ना ने अभिनेता के खिलाफ बयान दिया है।
मुकेश खन्ना ने रणबीर कपूर पर की टिप्पणी
एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने पहले तो कुछ भी बोलने से मना कर दिया, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि मैं इस पर कुछ भी कहूंगा, तो लोगों को दिक्कत होगी। वह मुझे हर चीज पर कमेंट करने का जिम्मेदार ठहराएंगे। इससे पहले मैंने टाइगर श्रॉफ के बारे में कहा था, तो लोगों को बुरा लग गया था। हालांकि, मैं चीजें जानबूझकर नहीं बोलता और ना ही मैं रूड हूं। मैं बस वही कहता हूं, जो मेरे दिमाग में आता है। उन्होंने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले किरदार के कारण भगवान राम के पवित्र छवि को नेगेटिव रूप से दर्शकों के मन में प्रभाव पड़ सकता है।
“नहीं करनी चाहिए पार्टी या ड्रिंक”
इंटरव्यू को आगे बढ़ाते हुए जब मुकेश खन्ना से सवाल किया गया कि क्या उनकी नजर में कोई और एक्टर है, जो राम का किरदार निभा सकता है। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि किरदार चाहे जो कोई भी निभाए, अरुण गोविल से तुलना होना स्वाभाविक है, क्योंकि उन्होंने जो रोल किया वह उन्हें गोल्ड स्टैंडर्ड बनाता है। इसलिए मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि जो भी श्री राम का किरदार निभाए, वह राम जैसा ही बने, ना कि रावण की तरह। आगे उन्होंने कहा कि अपनी रियल लाइफ में अगर वह छिछोरे और गुंडे हैं, तो स्क्रीन पर भी यह दिखेगा। ऐसे में यदि आप राम का किरदार निभा रहे हैं, तो आपको पार्टी या ड्रिंक नहीं करनी चाहिए, लेकिन मैं कौन होता हूं यह डिसाइड करने वाला की राम कौन बनेगा।
बात यहां खत्म नहीं हुई, बल्कि आगे उन्होंने यह भी कहा कि रणबीर कपूर द्वारा राम की भूमिका निभाने कपूर खानदान के लिए गौरव की बात है। वह एक बहुत अच्छे एक्टर हैं, लेकिन मैं उनके चेहरे में राम को ही देखना चाहुंगा। साथ ही उन्होंने साउथ सुपरस्टार प्रभास का भी जिक्र किया। जिन्होंने राम की भूमिका निभाई थी, लेकिन दर्शकों ने उन्हें पसंद नहीं किया था।
2026 में फिल्म होगी रिलीज
बता दें कि साल 2026 में दिवाली के अवसर पर रामायण को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। जिसमें रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, यश और सनी देओल नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए दर्शन बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, फिल्म में रणबीर कपूर के कैरेक्टर पर बयान देने के मामले में एक्टर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

