करण जौहर के घर पर काम करने वाले दो लोग कोरोना पॉजिटिव, परिवार आइसोलेशन में

करण जौहर के घर पर काम करने वाले दो लोग कोरोना पॉजिटिव, परिवार आइसोलेशन में

मुंबई| देश भर में कोरोना वायरस (Corona Virus) का कहर देखने को मिल रहा है| बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है| करण जौहर ने इसकी जानकारी खुद ट्विटर पर दी है| करण जौहर ने खुद आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि उनका परिवार अब 14 दिनों के लिए आइसोलेशन में है|

करण जौहर ने ट्वीट कर बताया कि उनके घर में काम करने वाले दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| दोनों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है| करण ने ट्वीट किया, ‘मेरे दो घरेलू कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| लक्षण दिखने के बाद उन्हें बिल्डिंग में अलग क्वारनटीन में रखा गया था, बीएमसी को तुरंत इसकी जानकारी दे दी थी|’

करण जौहर ने ये भी जानकारी दी कि उनके घर के बाकी लोग स्वस्थ और सुरक्षित हैं। परिवार के सभी लोगों ने सोमवार की सुबह ही अपने स्वैब टेस्ट कराए और सबके नतीजे निगेटिव आए हैं। करण जौहर ने कहा कि उनके परिवार के सभी लोग अगले 14 दिन तक सेल्फ क्वारंटीन में रहेंगे। उल्लेखनीय है कि करण जौहर से पहले बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर के ंघर में भी काम करने वाला एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया था|

https://twitter.com/karanjohar/status/1264942040199999490

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews