ऑफ एयर होने का रहा है ‘नागिन 7’, एकता कपूर ने बताई लास्ट एपिसोड की तारीख, जल्द आएगा अगला सीजन

नागिन के फैंस के लिए जरूरी खबर सामने आई है। दरअसल नागिन सीजन 7 ऑफ एयर होने जा रहा है। एकता कपूर ने अगले साल नया सीजन लाने की बात कही है।
Naagin 7

नागिन टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे चर्चित शो है। अब तक इसके सात सीजन आ चुके हैं क्या यह कहे की सातवां फिलहाल चल रहा है। अब इस सीजन को लेकर एकता कपूर ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि यह शो ऑफ एयर होने वाला है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बता दिया है कि आखिरी एपिसोड कब टेलीकास्ट होगा।

एकता ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने नागिन 7 के बंद होने की जानकारी दी है और इसी के साथ नागिन 8 का ऐलान भी कर दिया है। फिलहाल शो में प्रियंका चहर चौधरी, कनिका मान, जैन इबाद खान, एलिस कौशिक और नमिता पॉल को देखा जा रहा है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को कैमियो रोल में देखा जा चुका है।

बंद होने जा रहा है नागिन 7

एकता कपूर ने बताया है कि नागिन 7 को जल्द बंद किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 27 दिसंबर 2025 को हुई थी। कलर्स के साथ सिर्फ 30 एपिसोड की डील हुई थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 48 कर दिया गया था। शो को एक्सटेंशन पिया गया था और अब समय पूरा होने पर यह ऑफ एयर हो रहा है।

एकता ने की अनाउंसमेंट

एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने नागिन 7 के बंद होने और इसके आखिरी एपिसोड की रिलीज की तारीख बताई है। उन्होंने बताया कि पहले हम इसे अप्रैल में खत्म करने वाले थे लेकिन अब चैनल के अनुरोध के कारण हम इसे मेरे जन्मदिन यानी 7 जून को खत्म करेंगे। नागिन के किसी भी सीजन को 30 एपिसोड तक रखने का इरादा नहीं था लेकिन हमने इसे 48 एपिसोड तक बढ़ा दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Telly Talk (@tellytalkindia)

Video Credit: Telly Talk

जल्द आएगा नागिन 8

एकता कपूर ने यह भी बताया है कि यह सुनिश्चित करने के लिए की नागिन हर साल आए। हमें छोटे सीजन चुनना चाहिए ताकि मैं अपना टाइम मैनेज कर सकूं और बाकी के प्रोजेक्ट पर ध्यान दे सकूं। यह सीजन पहले ही बढ़ाया जा चुका है इसलिए हम इसे अगले 6 महीने तक प्रसारित करते रहेंगे। अगले साल की वापसी के लिए हमें ब्रेक की जरूरत है।

फैंस को पसंद नहीं आई कहानी

बता दें कि नागिन 7 में प्रियंका की एक्टिंग तो लोगों को पसंद आई लेकिन AI और VFX के ज्यादा इस्तेमाल ने शो को बिगाड़ दिया। लोगों को इस सीजन की कहानी भी बहुत कमजोर लगी। इस वजह से एकता को बहुत खरीखोटी सुनाई गई थी। मेकर ने भी AI के अत्यधिक इस्तेमाल की बात कबूल करते हुए कहा था कि मुझे अपने एपिसोड के लिए नफरत मिल रही है। ये हैं वो लोग ये AI के भूखे, मैं बेकसूर हूं। ये तीन जिम्मेदार हैं, हर सीन में प्लेन, एयरोप्लेन ये वो। नहीं मैं हूं मैं..मुझे चाहिए ड्रैगन, प्लेन, बिना बजट के।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews