तेलुगु-ब्राह्मण रीति-रिवाज से शादी करेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला, ये दिग्गज सितारे होंगे शामिल

साउथ इंडस्ट्री के चार्ज सितारे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला शादी करने जा रहे हैं। आज तेलुगू ब्राह्मण रीति-रिवाज से यह दोनों सात फेरे लेंगे। इस शादी में कहीं दिग्गज सितारे शामिल होने वाले हैं।
Naga Sobhita

Naga Sobhita Wedding: साउथ इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला अपने रिश्ते की अगली दहलीज पर कदम रखने जा रहे हैं। यह दोनों सितारे 4 नवंबर यानि आज कुछ खास मेहमानों के बीच शादी करेंगे। एक्ट्रेस ने अपने प्री वेडिंग की कुछ झलक फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस झलक में वह काफी सुंदर नजर आ रही थी।

शोभिता साउथ इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा हैं और हर कोई उन्हें दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए बेकरार नजर आ रहा है। यह एक इंटिमेट वेडिंग होगी जिसमें कुछ खास मेहमान और परिवार के लोग शामिल होने वाले हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि इन दोनों की शादी में कौन शामिल होने वाला है।

कहां है नागा-शोभिता की शादी (Naga Sobhita)

कपल शादी के बंधन में आईकॉनिक अन्नपूर्णा स्टूडियो में बनने वाला है। इसमें ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे, बस परिवार और खास दोस्तों के बीच सात फेरे होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कपल पारंपरिक रीति रिवाज से सारी रस में पूरी करेगा और अपने जीवन की नई शुरुआत करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है की शादी की जो रस्में है वह 8 घंटे तक चलने वाली है। तेलुगु ब्राह्मण परंपराओं के मुताबिक की शादी होगी। जिस स्टूडियो में यह शादी हो रही है वह नागा चैतन्य के दादा अक्कीनेनी नागेश्वर राव का है।

ये दिग्गज होंगे शामिल

इस सेलिब्रिटी वेडिंग में कुछ खास लोगों को ही इनविटेशन दिया गया है। इनमें रामचरण, चिरंजीवी, महेश बाबू, नम्रता, उपासना, प्रभास, पीवी सिंधु, एसएस राजामौली, अक्कीनेनी फैमिली, नयनतारा और दग्गुबाती परिवार सहित एनटीआर, अल्लू अर्जुन जैसे कलाकार इस हाई प्रोफाइल शादी में शामिल होंगे।

लंबे समय से है रिश्ता

बता दें कि नागा चैतन्य की शादी साउथ एक्ट्रेस सामंथा के साथ हुई थी। 2017 में इन्होंने शादी की थी और 4 साल बाद यह दोनों अलग हो गए। साल 2022 में लोग की मुलाकात शोभिता से हुई। दोनों की दोस्ती आगे बड़ी और यह दूसरे को डेट करने लगे। अब ये जीवन भर के लिए एक दूसरे का हाथ थामने जा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews