SRK संग दुश्मनी पर नाना पाटेकर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो एक शानदार अभिनेता हैं

SRK संग दुश्मनी पर नाना पाटेकर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो एक शानदार अभिनेता हैं

Nana Patekar On Shah Rukh Khan : नाना पाटेकर एक बेहतरीन प्रतिष्ठित बॉलीवुड अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी किरदारों के लिए अपने अद्वितीय अभिनय के लिए प्रशंसा प्राप्त की है। वे अपनी बेबाकी और अभिनय के लिए प्रसिद्ध हैं। नाना पाटेकर ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण फिल्मों में काम किया है। साथ ही उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का भी काम किया है। इसी बीच वो फिर से मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, उन्होंने शाहरुख खान संग दुश्मनी को लेकर चुप्पी तोड़ दी है।

नाना पाटेकर ने तोड़ी चुप्पी

दरअसल, हाल ही में नाना पाटेकर ने शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर टिप्पणी की थी। जिसके बाद दोनों के बीच अनबन की बातें होने लगी। जिसपर चुप्पी तोड़ते हुए नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो बहुत अच्छे कलाकार हैं। उनकी पहली मूवी राजू बन गया जेंटलमैन मेरे साथ थी। हालांकि, उस समय रिलीज दूसरी हो गई थी। उसी वक्त उनके अभिनय को देखकर मैनें कह दिया था, ‘तू एक दिन बहुत बड़ा स्टार बनेगा, पहली ही फिल्म में कहा था उसको।’

आगे उनसे सवाल किया गया कि क्या अभी भी शाहरुख से मुलाकात होती है, जिसपर जवाब देते हुए नाना पाटेकर ने कहा कि वो मुझसे छोटा है और जब भी मिलता है वैसे ही मिलता है जैसे पहले मिलता था। हमारे बीच सबकुछ पहले जैसा ही है। मुझे उससे क्यों दिक्कत होगी।

इन भाषाओं में रिलीज

बता दें कि द वैक्सीन वॉर फिल्म 28 सितंबर यानि आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। इसमें नाना पाटेकर के साथ अनुपम खेर, राइमा सेन, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी जैसे प्रमुख अभिनेता-अभिनेत्रियों नजर आएंगे है। फिल्म को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है जो कि हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज की गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews