कौन है यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के टीजर में नजर आई लड़की? जिसकी खूबसूरती ने इंटरनेट पर लगाई आग

नताली बर्न की खूबसूरती की इस समय काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। उन्हें यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के टीजर में देखा गया। चलिए उनके बारे में जान लेते हैं।
Natalie Burn

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर बीते दिनों की रिलीज किया गया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा दी है। एक्टर के 40वें बर्थडे पर जब से रिलीज किया गया तो लोगों को लगा नहीं था की राया की दुनिया इतनी डार्क होने वाली है। इसे देखते ही फैंस एक बार फिर यश के मुरीद हो गए हैं।

एक्टर के साथ वीडियो में नजर आई लड़की भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। स्टीमी कार के सीन में अपने बोल्ड सीन, कमाल के एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज से इसने सभी को आकर्षित कर लिया है। हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि यह लड़की आखिरकार कौन है। अगर आप भी यही जानना चाहते हैं तो चलिए आपको बता देते हैं।

कौन है नताली बर्न

टॉक्सिक के टीजर में यश की एंट्री से कुछ देर पहले दिखाई गई लड़की हॉलीवुड एक्ट्रेस नताली बर्न है। यूक्रेन में पैदा हुई इस एक्ट्रेस का असली नाम गुलिस्टा है। वो एक पॉपुलर अमेरिकी एक्ट्रेस स्क्रीन राइटर, मॉडल और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। एक मॉडल और एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वो प्रोड्यूसर और राइटर बन गई। उनकी खुद की एक प्रोडक्शन कंपनी भी है।

एक्टिंग में कैसे हुआ डेब्यू

नताली ने ‘द एक्सपेंडेबल’ से अपना हॉलीवुड करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्हें क्रिमिनल, निम्फ, एक्सेलेरेशन जैसी फिल्मों में काम करते हुए देखा गया। साल 2006 में अपना करियर शुरू करने के बाद वो अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Dimitry Loiseau (@dimitryl)

बैले डांसर भी हैं एक्ट्रेस

फिल्मों में आने से पहले नताली प्रोफेशनल बैले डांसर थी। उन्होंने मॉस्को के बोल्शोई बैले स्कूल और लंदन के रॉयल बैले स्कूल से ट्रेनिंग ली है। उन्होंने केवल डांस ही नहीं अमेरिकन स्कूल ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स से एक्टिंग की भी ट्रेनिंग ली है। वो शादीशुदा हैं, अक्टूबर 2024 में उन्होंने डायरेक्टर टिमोथी वुजवर्ड जूनियर से शादी की थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews