KBC 14 की होस्ट बनकर नीना गुप्ता ने पूछे ऐसे सवाल, अमिताभ बच्चन हुए हैरान; देखें वीडियो

KBC 14 की होस्ट बनकर नीना गुप्ता ने पूछे ऐसे सवाल, अमिताभ बच्चन हुए हैरान; देखें वीडियो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | कौन बनेगा करोड़पति (KBC 14) भारत का नंबर-वन रियालिटी शो है। यह एक ऐसा मंच है जहां प्रतिभागी अपने टैलेंट के दम पर लाखों रुपए अपने नाम करते हैं। जिसमें एक-से-बढ़कर-एक प्रतिभागी हिस्सा लेना चाहते हैं और अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। बता दें कि यह एक ऐसा मंच है जो लोगों को गरीबी से ऊभरने का मौका देता है। इस मंच से आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपए कमा सकते हैं। जिसे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। जिन्हें उनके दर्शकों द्वारा खूब सहारा जाता है।

यह भी पढ़ें – लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 9 कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, 9 बर्खास्त, कई को नोटिस जारी

यह एक ऐसा मंच है जो कि दूनियाभर में लोकप्रिय है। इस मंच पर लोगों को उनकी बौधिक का इस्तेमाल कर लखपति से करोड़पति बनने का मौका देता है। इसी कड़ी में उंचाई फिल्म के सितारे अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता आने वाले एपिसोड में नजर आने वाले हैं। इस एपिसोड में सभी सितारे डांस करते हुए भी नजर आएँगे। बता दें कि शो के बीच में अभिनेत्री नीना गुप्ता बतौर होस्ट हॉट सीट पर बैठेंगी। इस दौरान वो अमिताभ बच्चन से सवाल करेंगी, जिसे सुनकर बिग-बी के होश भी उड़ जाएंगे।

दरअसल, सोनी टीवी ने एक प्रोमो सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसमें नीना गुप्ता उनसे एक सवाल पुछ रही है कि, अगर उन्हें अपनी जिंदगी में कुछ बदलने का मौका मिले, तो क्या बदलना चाहेंगे? अब महानायक ने इस प्रश्न का क्या उत्तर दिया है इसका पता तो आने वाले 7 नवंबर को प्रसारित होने वाले एपिसोड में ही पता चल पाएगा। जिसके लिए बिग-बी के फैंस अभी से ही टकटकी लगाए बैठे है।

इस भाग का एक और एपिसोड सामने आया है जब अनुपम खेर बिग-बी की मालिश करते नजर आ रहे हैं और अमिताभ बच्चन भी उनकी सेवा का खूब मजा ले रहे हैं।

इस बार करोड़पति का 14वां सीजन है। जिसमें सभी कंटेस्टेंट पहुंच रहे हैं। इसके अलावा इस मंच से आपको घर बैठे भी लाखों रुपए जीतने का मौका मिलता है। जिसके लिए आपको सोनी लिव एप्प रियल टाइम में अमिताभ बच्चन के पूछे गए प्रश्नों का निर्धारित समय के दौरान उत्तर देना पड़ता है।  सबसे फास्ट उत्तर देने वाले प्रतिभागी को सीजन के आखिरी में सेट पर बुलाया जाता है। साथ ही उन्हें जीती हुई रकम भेंट की जाती है।

यह भी पढ़ें – National Sandwich Day 2022 : कैसे हुआ सैंडविच का ईजाद, जानिये दिलचस्प कहानी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews