Netflix पर धूम मचा रही 2 घंटे की हॉरर फिल्म, सस्पेंस देख घूम जाएगा दिमाग

दर्शकों के मनोरंजन के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज की जाती है। चलिए आज हम आपको बारामुला की कहानी बताते हैं जो इस समय मस्ट वॉच की लिस्ट बनी हुई है।
Netflix

Netflix एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो OTT की दुनिया में बहुत मशहूर है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों के लिए उपलब्ध है। इन दिनों 2 घंटे की एक नई फिल्म इस प्लेटफार्म पर जबरदस्त धूम मचा रही है।

अगर आप उन दर्शकों में से हैं जो हॉरर फिल्में देखना पसंद करते हैं तो यह नई फिल्म आपके दिल को दहला कर रख देगी। जब से इसे रिलीज किया गया है यह मस्ट वॉच फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। चलिए आपको बता देते हैं कि यह फिल्म कौन सी है।

Netflix पर इस मूवी की चर्चा 

हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं उसे बीते शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है। अपनी शानदार कहानी की वजह से यह मस्ट वॉच फिल्मों में से एक बन चुकी है। दरअसल यह सच्ची घटना से प्रेरित एक कहानी है। इसकी शुरुआत एक छोटे से बच्चों से होती है जो कश्मीर की वीडियो में खिले हुए सफेद फूल के पीछे भागता है और फिर जादू देखने के लिए मेले में जाता है।

हैरान कर देगी कहानी

बच्चों के फूल के पीछे भागने और मेले में जादू देखने जाने तक तो यह कहानी आपको नॉर्मल नजर आएगी लेकिन इसके बाद जबरदस्त ट्विस्ट आता है। दरअसल यहां जादूगर एक बॉक्स से बच्चों के गायब होने का जादू दिखाता है। अपना जादू दिखाने के लिए वह इस बच्चे को चुनता है लेकिन मुसीबत तब बढ़ जाती है जब बच्चा सच में गायब हो जाता है। इस केस की जांच करने के लिए डीएसपी रैंक की पुलिस ऑफिसर को बुलाया जाता है। जहां पर ऑफिसर और उसका परिवार ठहरता है उस घर में कई सारे राज दफ्न है।

इस सूबे में लगातार बच्चों के गायब होने की घटनाएं होने लगती है, जिसे आतंकवाद से जोड़कर देखा जाने लगता है। हालांकि अंत में ये कहानी रहस्यमय मोड़ से जुड़ जाती है। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म आप बारामूला के नाम से देख सकते हैं। इसमें मानव कौल मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म से खुलेंगे कई गहरे राज

सबसे पहले तो बारामूला की इस कहानी को आतंकवाद और कश्मीरी पंडितों के नरसंहार जैसी चीजों से कनेक्ट किया गया है। लेकिन बाद में इसे देखने पर आपको सस्पेंस से भरी हुई स्टोरी पता लगेगी। कहानी तब सामने आएगी जब आप यह पूरी फिल्म देखेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews