वॉर, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होगा साल 2026, ये फिल्में मचाएगी धूम

एंटरटेनमेंट की दृष्टि से साल 2026 काफी खास होने वाला है। इस साल एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज हो रही है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है।
New Year 2026

साल 2025 खत्म हो चुका है और नए साल की शुरुआत हो गई है। नए साल में कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाले की तैयारी में हैं। जिस तरह से 2025 में अलग-अलग फिल्मों ने धमाके किए हैं नया साल भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।

अगर आप भी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो बड़े पर्दे पर कई फिल्में आने वाली हैं जिनमें से कुछ सीक्वल भी है। चलिए हम आपको उन फिल्मों की लिस्ट बता देते हैं जो 2026 में आपका भरपूर मनोरंजन करेगी। आप इन्हें अभी से अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

बॉर्डर 2

नए साल की शुरुआत में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकारों के साथ बॉर्डर 2 लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज की जाएगी। ये जेपी दत्ता की फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है जिसे अनुराग सिंह के निर्देशन में बनाया जा रहा है।

धुरंधर 2

रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म धुरंधर से बड़े पर्दे पर जो धूम मचाई है, वो किसी से छिपी नहीं है। केवल 25 दिनों में इसने 1100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। 13 मार्च 2026 को इसका दूसरा हिस्सा रिलीज किया जाने वाला है। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है।

किंग

पठान और जवान के साथ धमाका करने के बाद अब शाहरुख किंग बनकर वापसी करने को तैयार हैं। इसे साल 2026 में रिलीज किया जाएगा लेकिन फिलहाल इसकी तारीख अनाउंस नहीं की गई है।

भूत बंगला

साल 2026 में एक्शन के साथ हॉरर का तड़का भी लगने वाला है। 14 साल बाद प्रियदर्शन, अक्षय कुमार के साथ वापसी करने जा रहे हैं। इन दोनों की अगली फिल्म भूत बंगला है जो 2 अप्रैल को थिएटर में रिलीज की जाएगी। यह हॉरर और कॉमेडी का मिक्स है।

बैटल ऑफ गलवान

सलमान खान अपनी वॉर ड्रामा बैटल ऑफ़ गलवान के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। कर्नल संतोष बाबू के जीवन पर आधारित है कहानी 2020 में हुई चीन भारत झड़प पर आधारित है। इसे 17 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews