पहले माफी मांगिए… रणबीर कपूर के राम बनने पर भड़कीं निकिता रावल, बोलीं- चलाती रहूंगी बायकॉट ट्रेंड

रणबीर कपूर रामायण में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। कुछ लोगों को उनका कैरेक्टर पसंद आया है और कुछ इसे गलत बता रहे हैं। एक्ट्रेस निकिता रावल ने भी इस कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं।
Nikita Rawal

रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम के किरदार को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक तरफ जहां फैंस को उनका यह किरदार पसंद आया है। वहीं दूसरी तरफ इस पर सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया भी दो भागों में बंटा हुआ दिखाई दे रहा है।

बहुत से लोग ऐसे हैं जो रणबीर को भगवान राम के किरदार में देखकर सवाल उठा रहे हैं और बोल रहे हैं कि वह उसके लिए फिट नहीं हैं। इन सब के बीच एक्ट्रेस निकिता रावल को भी रिएक्शन देते हुए देखा गया। उन्होंने एक्टर से अपने पुराने बयान को लेकर माफी मांगने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर रणबीर माफी नहीं मांगते हैं तो वह उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर बायकॉट रणबीर कपूर का ट्रेंड चलाती रहेंगी।

क्या बोलीं निकिता रावल

निकिता रावल ने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा कि “भगवान राम का किरदार निभाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, यह एक्टिंग से कहीं ज्यादा बढ़कर है। यह करोड़ों लोगों की भावना है, जिसे लोग पवित्र आत्मा के साथ देखते हैं। भगवान राम किसी पौराणिक कथा के किरदार नहीं बल्कि करोड़ लोगों की आस्था और मूल्यों का प्रतीक हैं।” एक्ट्रेस का कहना है कि ऐसे किरदार को निभाने के लिए कलाकारों को उस भूमिका से जुड़ी दर्शकों की उम्मीद के बारे में पता होना चाहिए।

बोलीं- चलाती रहूंगी बायकॉट ट्रेंड

निकिता ने कहा कि “वह व्यक्ति जिसने लाखों लोगों की भावनाओं के साथ खेला है। जो सीधा बोल रहा है कि भाई मैं बीफ खाता हूं और फिर वही श्री राम का किरदार निभा रहा है। इसको क्या मैसेज देंगे। मुझे लगता है कि इसको बायकॉट कर दो यह ट्रेंड में चलाती रहूंगी। अगर उसको जरा सा भी लगता है कि उससे गलती हुई है, इस कैरेक्टर के पहले या बाद में जो भी उसे समझ आता है। वह आकर लोगों से माफी मांगे जिनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है और कह दे कि हां गलती हुई है।”

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि “हम तो हैं ही माफ कर देने वाले लोग। भारत में यही लोग हैं जो माफी देते हैं इसलिए जाकर माफी मांग लीजिए वरना मुझे नहीं लगता कि यह लोग आपको माफ कर पाएंगे। आपकी पर्सनल लाइफ का जो कैरेक्टर है वह श्री राम के कैरेक्टर को जस्टिफाई नहीं कर पा रहा है। जब तक वह माफी नहीं मांगेंगे, मैं बायकॉट रणबीर चलाती रहूंगी।”

Video Credit: Bollywood Mascot

क्या बोले थे रणबीर कपूर

बता दें कि रणबीर ने रामायण में अपने किरदार के लिए शराब और नॉनवेज पूरी तरह से छोड़ दिया है और शाकाहारी बन गए हैं। हालांकि, कुछ सालों पहले उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने बीफ खाने को लेकर बयान दिया था। इस वजह से वह लोगों के निशाने पर आ गए थे। उनका यह पुराना वीडियो फिल्म ब्रह्मास्त्र के दौरान भी वायरल हुआ था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews