‘दिलबर’ के प्यार में सात समंदर पार पहुंची नोरा फतेही, जानें किस पर आया ‘साकी’ गर्ल का दिल

अपने शानदार डांस मूव्स से लोगों का दिल जीतने वाली नोरा फतेही इस समय काफी चर्चा में हैं। इस बार उनका डांस स्टेप नहीं बल्कि पर्सनल जिंदगी सुर्खियों का हिस्सा हैं।
Nora Fatehi

नोरा फतेही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक ऐसा चेहरा हैं जिन्हें हम दिलबर, साकी साकी और कुसू कुसू जैसे गानों में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस देते हुए देख चुके हैं। बॉलीवुड में उन्होंने अपने पैर बहुत मजबूती से जमाए हैं और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भी छाप छोड़ी है। उन्हें लगातार इंटरनेशनल म्यूजिक इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपनी लोकप्रियता के चलते चर्चा में देखा जा रहा है।

वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो चर्चा में रहती ही है, पर्सनल जिंदगी को लेकर भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिम उन्हें हमसफर मिल गया है जिसके लिए वह लगातार ट्रेवल कर रही हैं। चलिए आपको बता देते हैं कि आखिरकार उन्हें किस से प्यार हुआ है।

नोरा फतेही को मिला प्यार

2022 के फीफा वर्ल्ड कप में नोरा को परफॉर्म करते हुए देखा गया था। लाइट द स्काई गाने से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फुटबॉल से उनका कनेक्शन काफी पुराना है लेकिन अब ये फुटबॉलर से भी जुड़ गया है। पिंकविला के मुताबिक नोरा एक फुटबॉलर को डेट कर रही हैं। अपने प्यार के लिए उन्हें अफ्रीकी कप ऑफ़ नेशंस (AFCON) 2025 फुटबॉल मैच देखने के लिए मोरक्को में देखा गया।

कैसे हुए खुलासा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस के डेटिंग रुमर्स तब चर्चा में आए जब उन्हें दुबई और मोरक्को में एक ही व्यक्ति के साथ देखा गया। यह भी बताया जा रहा है कि इस वक्त वह अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं इसलिए उन्होंने प्राइवेट लाइफ सभी से छुपा कर रखी है।  इतना तो बताया जा रहा है कि वह किसी फुटबॉलर को डेट कर रही हैं लेकिन वो कौन है ये पता नहीं चल पाया है।

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

पहले भी हुई है चर्चा

यह पहली बार नहीं है जब नोरा को अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में देखा गया है। बिग बॉस करने के दौरान उनका नाम प्रिंस नरूला से जुड़ा था। इसके अलावा टेरेंस लुईस और अंगद बेदी से भी उनका नाम जोड़ा जा चुका है। वैसे कभी भी एक्ट्रेस को अपनी पर्सनल जिंदगी के बारे में कुछ बोलते नहीं देखा गया।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बॉलीवुड में एक्टिव हैं साथ ही इंटरनेशनल आर्टिस्ट के साथ भी काम कर रही हैं। यह कहा जा रहा है कि वह जल्द ही साउथ सिनेमा में कदम रखने वाली हैं। कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ में उनकी मुख्य भूमिका है। उन्हें राघव लॉरेंस की फिल्म ‘कंचना 4’ में भी देखा जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews