मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Nora Fatehi से 4 घंटे हुई पूछताछ, एक्ट्रेस ने खोले कई राज

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Nora Fatehi से 4 घंटे हुई पूछताछ, एक्ट्रेस ने खोले कई राज

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) पर तो लगातार कार्रवाई हो ही रही है। लेकिन अब नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी इसमें घिरती दिखाई दे रही हैं. हाल ही में यह जानकारी सामने आई है कि ईओडब्ल्यू ने एक्ट्रेस से 4 घंटे तक पूछताछ की है।

ईओडब्ल्यू ने नोरा फतेही से सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनके रिश्ते, वह कब उनसे कहां और कैसे मिली, इसके साथ ही उनसे क्या क्या गिफ्ट लिए इन बातों से संबंधित लगभग 50 प्रश्न पूछे। नोरा ने सभी सवालों का जवाब दिया और यह भी बताया कि उनका जैकलीन के साथ कोई कनेक्शन नहीं है। सुकेश और जैकलीन की बातचीत और रिश्ता अलग है, जिसके बारे में वो कुछ नहीं जानती।

Must Read- IMD Alert : 17 राज्यों में बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट, चक्रवाती सिस्टम-मानसून का असर, UP-बिहार पर जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पूछताछ के दौरान नोरा ने इस बात की जानकारी दी कि सुकेश की पत्नी ने उन्हें एक नेल आर्ट कॉन्टेस्ट के बारे में जानकारी दी थी। जहां पर उनकी मुलाकात उन दोनों से हुई थी। इसके बाद उन्हें एक बीएमडब्ल्यू गिफ्ट में मिली। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह इस बात से अनजान थी कि सुकेश एक फ्रॉड व्यक्ति है।

ईओडब्ल्यू ने नोरा फतेही से तो पूछताछ कर ली है, लेकिन ईडी द्वारा इस मामले में आरोपी बनाई गई जैकलिन फर्नांडीस से 12 सितंबर को एक बार फिर से पूछताछ की जाने वाली है। मामले में जैकलीन से अब तक कई बार पूछताछ हो चुकी है और उनकी संपत्ति भी ईडी की गिरफ्त में है। ईडी की चार्जशीट में उन्हें आरोपी भी बना दिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews