नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट, सिर पर आई हल्की चोट, जानें अब कैसी है एक्ट्रेस की हालत

बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही की कार का मुंबई में एक हादसे का शिकार हो गई। वह मुंबई में डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए सनबर्न फेस्टिवल जा रही थीं, तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया।
Noora Fatehi Car Accident

बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। वह मुंबई में डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए सनबर्न फेस्टिवल जा रही थीं, तभी उनकी कार का एक हादसे का शिकार हो गई। जिसके बाद उनकी टीम उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले गई।

बताया जा रहा है कि नशे में धुत एक शख्स ने अभिनेत्री की कार को टक्कर मारी है। इस सड़क दुर्घटना में अभिनेत्री के सिर पर हल्की चोटें आने की खबर आई हैं। फिलहाल डॉक्टर ने इलाज करने के बाद अभिनेत्री को आराम करने की सलाह दी है, लेकिन नोरा ने काम पर लौटने की जिद की और सनबर्न 2025 में अपनी प्रस्तुति देने के लिए रवाना हो गईं।

बता दें कि एक्ट्रेस नोरा फतेही अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। नोरा फतेही बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। नोरा के डांस के साथ-साथ उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद किया जाता है। इसके साथ ही वे अब वे टेलीविजन पर डांस शो में जज के तौर पर भी नजर आती हैं।

नोरा फतेही ने पूरी की ‘जेलर 2’ गाने की शूटिंग

नोरा ने हाल ही में रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘जेलर 2’ के एक स्पेशल गाने की शूटिंग पूरी की है। चेन्नई में शूटिंग सेट से शेयर किए गए एक वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा, आज आखिरी दिन था। बहुत अच्छा रहा, हमने खूब मस्ती की। हमने कुछ बेहद शानदार, कुछ यादगार शूट किया। लेकिन मैं थक गई हूं। सुबह 4 बजे तक के कॉल्स से तंग आ गई हूं; बस अब और नहीं। मैं सिर्फ यहीं तक (उनका चेहरा) दिखा सकती हूं क्योंकि मैं अपने कपड़े नहीं दिखा सकती।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews