Diwali 2022: दिवाली के मौके पर इन बड़े फिल्मी सितारों ने फैंस को दी शुभकामनाएं

Diwali 2022: दिवाली के मौके पर इन बड़े फिल्मी सितारों ने फैंस को दी शुभकामनाएं

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | देशभर में आज दिवाली (Diwali 2022) का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई अपने घरों को फूल, लाइट और दीपों से सजा रहा है। लोग एक-दूसरे को फोन के माध्यम से बधाईयां दे रहे हैं। आजकल सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई इसी माध्यम से एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दे रहे। बता दें कि यह त्योहार खुशियों का त्यौहार है, लोग मिठाईयां बांटकर सारे पूराने गिले-सिकवे दूर कर आपस में गले मिलते हैं। साथ ही, आतिशबाजी कर जश्न मनाचते हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के बड़े-से-बड़े हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों को दिपावली (Diwali 2022) की ढ़ेरों शुभकामनाएं एवं बधाइ दी हैं।

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन लाखों-करोड़ों युवा दिलों की धड़कन है, जिनके हर एक गतिविधि की खबर के लिए उनके फैंस उनका बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में बिग-बी ने अपने फैंस को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, “दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं! तिलिस्मि तिजोरी त: धन अमृत प्राप्त त: सदा निरोग त: सुख शांति सर्वदा ह:।”

अक्षय कुमार

फिल्म इंडस्ट्री0 के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर दिवाली के खास मौके पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह अपनी पत्नी और स्टाफ के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है कि, “रोशनी, रंग और उनसे भी प्यारी मुस्कुराहटें. साल का मेरा सबसे अच्छा दिन! आपको और आपके परिवार को मेरी और मेरे पूरे परिवार की ओर से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।”

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अनुपम खेर

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकालों में से एक अनुपम खेर ने भी अपने प्रशंसकों के लिए वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, “आप सभी को शुभ दीपावली की हार्दिक शुभकमनाएं। प्रभु जी आपको हमेशा खुश और तंदुरुस्त रखे!”

View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

करण जौहर

फिल्म निर्देशक करण जौहर ने भी लोगों को दिवाली की ढ़ेरों शुभकमनाएं दी है। बता दें कि करण ने फिल्म के गानों के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, “यह वर्ष मनोरंजन, प्रेम और प्रकाश के धमाका से भरा रहे! मेरे धर्म परिवार की ओर से आपको और आपके परिवार को दीपावली की बहुत बहुत बधाई।”

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धकधक गर्ल जो अपने जमाने की सबसे अधिक मशहुर अदाकारा रह चुकी हैं, माधुरी दीक्षित ने भी दिवाली के खास मौके पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, “रोशनी के इस त्योहार के साथ, आपको सच्चा आनंद, समृद्धि और प्यार मिले। आपको और आपके प्रियजनों को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई।”

भूमि पेडनेकर

बहुत ही कम समय में सफलता हासिल करने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में अभिनेत्री पीले रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। साथ ही, उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, “यह साल प्यार, रोशनी और सभी चीजों से भरपूर हो।”

View this post on Instagram

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

बिपाशा बसु

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पति के साथ फोटो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा कि, “हमारी ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।”

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

यह भी पढ़ें – मंडला में चाट और गोलगप्पे पर प्रशासन ने लगाया बैन, ये है वजह 

दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं…

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews