गांधी जयंती के अवसर पर इस फिल्म के निर्माताओं ने टिकट बुकिंग में दी छूट

गांधी जयंती के अवसर पर इस फिल्म के निर्माताओं ने टिकट बुकिंग में दी छूट

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म दृश्यम के निर्माताओं गांधी जयंती के अवसर पर यानि 2 अक्टूबर के दिन फिल्म की टिकट बुक करने पर 50% की छूट देने का ऐलान किया है और यह ऑफर केवल आज के लिए है। बता दें कि फिल्म 18 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी जिसका एक टीजर भी सामने आ चुका है। इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन के साथ श्रिया सरन नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें – आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है नारियल पानी, जानिए नुकसान

दरअसल, फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने कहा है, ‘टीम दृश्यम 2 के निर्माता टिकट पर 50% की छूट दे रहे है। उन्होंने 2 अक्टूबर के दिन टिकट बुक करने पर यह छूट देने का निर्णय लिया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 18 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में अजय देवगन विजय सालगांवकर की भूमिका में है।’

बता दें कि फिल्म दृश्यम ने अपने दर्शकों का बहुत मनोरंजन किया था। मर्डर मिस्ट्री पर बनी इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था और फिल्म की कमाई भी अच्छी खासी हुई थी। ये कहानी ऐसी है जो हर किसी के दिमाग में आज भी है। दर्शकों को लंबे समय से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार था, जो अब खत्म होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें – जानिए बालों के लिए कितनी जरूरी है धूप, बालों की ग्रोथ में कितनी सहायक

साल 2015 में आई साउथ फिल्म की रीमेक दृश्यम को दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया था। फिल्म में लंबे समय समय बाद अजय के साथ तब्बू भी नजर आईं थी। जिसे उनके प्रशंसकों द्वारा खुब पसंद किया गया था। इसी सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने दूसरे पार्ट को लाने का ऐलान किया था और अब इसका टीजर जारी कर दिया गया है। बता दें कि अजय देवगन ने कुछ दिनों पहले एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके हाथ में स्वामी चिन्मयानंद की सीडी और कुछ पुराने बिल नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कुछ पुराने बिल मिले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

यह भी पढ़ें – Vastu Tips: नवरात्रि में इस तरह सजा होगा मेनगेट तो मां लक्ष्मी और दुर्गा देंगी दस्तक

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews