‘अर्चना का मानव सिर्फ वही था’, पवित्र रिश्ता के 12 साल पूरे, अंकिता लोखंडे ने सुशांत को किया याद, देखें वीडियो

पवित्र रिश्ता

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। लोकप्रिय धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता'(pavitra rishta) के आज 12 साल पूरे हो रहे हैं। इस खुशी के मौके पर शो की अर्चना उर्फ अंकिता लोखंडे (ankita lokhande) ने खुशी जाहिर करते हुए एक वीडियो (video) शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने सभी को-स्टार्स को शुक्रिया कहा है साथ ही दिवंगत एक्टर और शो में मुख्य भूमिका निभाने वाले मानव उर्फ सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput) को भी याद किया। इस दौरान अंकिता सुशांत की बात करते हुए इमोशनल (emotional) नजर आईं।

यह भी पढ़ें… कोरोना काल में सरकार के इस आदेश पर भड़की कांग्रेस, कही ये बड़ी बात

पवित्र रिश्ता धारावाहिक की शुरुआत 12 साल पहले ज़ी टीवी चैनल पर हुई थी। इसमें सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे मुख्य भूमिका में थे। लोगों ने इस धारावाहिक को खूब प्यार दिया और अंकिता और सुशांत की केमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया गया। 2009 से 2014 तक इस धारावाहिक का प्रसारण ज़ी टीवी पर किया गया। हालांकि 2011 में सुशांत ने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए पवित्र रिश्ता को छोड़ दिया था। बता दें की सुशांत और अंकिता रील लाइफ के साथ रियल लाइफ में भी रेलिशनशिप में थे। लेकिन 2016 में ये दोनों अलग हो गए थे।

यह भी पढ़ें… सरकार का बड़ा फैसला, पेंशन नियम में किए संशोधन, इन पर लगी रोक

अंकिता लोखंडे द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने कहा, “ये बहुत ही शानदार सफर रहा और मैं अपने सभी को-स्टार्स का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। सुशांत हमारे बीच नहीं है लेकिन उसके बिना पवित्र रिश्ता बिल्कुल अधूरा है।” “अर्चना का मानव वही था” ये कहते हुए अंकिता का गला भर आया। आगे उन्होंने कहा, “वो जहां भी है वो हमें देख रहा है और वो जहां भी है खुश है। पवित्र रिश्ता के मानव ने हमेशा मुझे एक्टिंग सिखाई। मैं जनियर थी वो बहुत सीनियर थे।”

पवित्र रिश्ता का निर्देशन एकता कपूर ने किया था।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews