Open Death Threat To Salman Khan: एक बार फिर भाईजान को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर गोल्डी बरार ने कही ये बातें

Open Death Threat To Salman Khan: एक बार फिर भाईजान को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर गोल्डी बरार ने कही ये बातें

Open Death Threat To Salman Khan : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं और उनके गुर्गे के सलमान खान को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। गोल्डी की ओर से भाईजान को धमकी दी गई है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा पहले से भी ज्यादा चाक चौबंद कर दी है। पुलिस ने एक्टर को ग्राउंड एक्टिविटी से दूर रहने की सलाह दी है।

हम सलमान खान को जरूर मारेंगे- गोल्डी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्डी बरार ने सलमान को मारने के पीछे का मकसद बताया है। साथ ही, उसने पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की हत्या को कबूल किया है। जिसके बाद अब लिस्ट में सलमान खान का नाम शामिल है। बरार ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि जब भी हमें मौका मिलेगा हम सलमान खान को जरूर मारेंगे। जिससे पूरा पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है।

आगे उसने कहा कि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई ने माफी मांगने को कहा था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इसलिए हमारी गैंग का अगला टारगेट सलमान है। केवल इतना ही नहीं, जो भी हमारे दुश्मन हैं, हम उन सभी को मारेंगे।

इससे पहले भी दी धमकी

बता दें कि इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने अभिनेता को जान से मारने की धमकी दी थी। दरअसल सलमान के पिता को एक चिट्ठी मिली थी। जिसमें लिखा था कि ‘तुम्हारा भी मूसेवाला कर देंगे’। जिसके बाद सभी के मन में भय का माहौल उत्पन्न हो गया था। इसके साथ एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और उनके घर से निकलने पर पाबंदियां लगा दी गई थी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews